Samsung Galaxy Fold 2 के कैमरे और कीमत की मिली जानकारी

Display Supply Chain Consultants (DSCC) के सीईओ Ross Young ने दावा किया कि इस फोन की कीमत Galaxy Fold से कम होगी। उनके अनुसार इस फोन की कीमत लगभग 1,44,000 रुपये होगी।

Samsung Galaxy Fold 2 के कैमरे और कीमत की मिली जानकारी

Samsung Galaxy Fold 2 पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Fold 2 में हो सकते हैं दो सेल्फी कैमरे
  • बैक पैनल पर मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Samsung Galaxy S20 जैसा हो सकता है इस फोन कै कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Samsung Galaxy Fold 2 स्मार्टफोन Galaxy Note 20 सीरीज़ के साथ इस साल के अंत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अब गैलेक्सी फोल्ड 2 को लेकर एक ताज़ा खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक, गैलेक्सी फोल्ड 2 स्मार्टफोन में Galaxy S20 जैसा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा खबर यह भी है कि फोन में दो सेल्फी कैमरा दिए जाएंगे, एक कैमरा फोन के बाहरी हिस्से और सेकेंडरी डिस्प्ले पर स्थित होगा और दूसरा कैमरा अंदर की स्क्रीन पर मिलेगा। दोनों ही कैमरा स्मार्टफोन पर होल-पंच डिज़ाइन के साथ स्थित होंगे। कैमरा डिटेल्स के साथ स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी भी लीक हुई है, जिसमें बताया गया है कि यह फोन Galaxy Fold से सस्ता हो सकता है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुआ था।

Display Supply Chain Consultants (DSCC) के सीईओ Ross Young ने ट्वीट की एक सीरीज़ साझा की है, जिसमें Samsung Galaxy Fold 2 की कुछ प्रमुख जानकारी का खुलासा हुआ है। उनके ट्वीट से इशारा मिला है कि इस फोल्डेबल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, वहीं सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा यह डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को भी सपोर्ट करेगा। अगर लीक हुई यह जानकारी सही साबित होती है, तो सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2 का कैमरा स्पेसिफिकेशन बिल्कुल वैसा ही होगा, जैसा हमने Samsung Galaxy S20 फोन में देखा था, जो कि फरवरी में लॉन्च हुआ था।

Young ने दावा किया कि इस फोन की कीमत Galaxy Fold से सस्ती होगी। उनके अनुसार इस फोन की कीमत $1,880 - $1895 (लगभग 1,44,000 रुपये) होगी। हालांकि, कीमत कम होने का बावजूद इस फोन का डिस्प्ले बड़ा होगा, कैमरे बेहतर होंगे व इसके अलावा इसमें एस पेन और 5जी सपोर्ट भी आएगा। इन सभी खूबियों के साथ गैलेक्सी फोल्ड 2 पहले फोल्डेबल फोन से ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। यंग ने कहा कि सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2 फोन गैलेक्सी नोट 20 के साथ अगस्त में लॉन्च हो सकता है। वहीं, फोन को सितंबर से उपलब्ध कराया जा सकता है।

वहीं, MyDrivers की रिपोर्ट में इस फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। इसमें यह भी बताया गया है कि इस फोन में दो होल-पंच सेल्फी कैमरा दिए जाएंगे, एक कैमरा Side-A छोटी स्क्रीन पर दिया जाएगा। दूसरा कैमरा फोल्डेबल पैनल पर मौजूद होगा। पहले सैमसंग अंडर-स्क्रीन कैमरा सेंसर देने के बारे में सोच रहा था, लेकिन सप्लाई चैन में समस्या होने के बाद अब कंपनी ने गैलेक्सी फोल्ड 2 में होल-पंच डिज़ाइन देने का निर्णय लिया है।

पिछले हफ्ते यंग ने लीक साझा करते हुए जानकारी दी थी कि गैलेक्सी फोल्ड 2 में 7.59 इंच का (1689x2213 पिक्सल) एलटीपीओ फोल्डेबल डिस्प्ले मौजूद होगा और इसके साथ डीपीआई 372 और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट भी दिया जाएगा। इसके अलावा अंदर 6.23 इंच (819x2267 पिक्सल) एलटीपीएस ओलेड फ्रंट डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि इस फोन में एस पेन सपोर्ट मौजूद होगा।

पिछली लीक के अनुसार सैमसंग फोल्डेबल फोन में मार्टियन ग्रीन और एस्ट्रो ब्लू कलर ऑप्शन दिया जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »