Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग

इससे पहले यह स्मार्टफोन भारत में सैमसंग की वेबसाइट और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर दिखा था। इससे Samsung Galaxy F70 Pro के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जुलाई 2026 22:16 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 हो सकता है
  • Samsung Galaxy F70 Pro में Android 16 पर बेस्ड OS मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy F70 Pro की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 हो सकता है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Samsung Galaxy F70 Pro की मॉडल नंबर - SM-E476B के साथ लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के चिपसेट और सॉफ्टवेयर की जानकारी मिली है। Samsung Galaxy F70 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। Samsung Galaxy F70 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 998 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,090 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। 

इससे पहले यह स्मार्टफोन भारत में सैमसंग की वेबसाइट और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर दिखा था। इससे Samsung Galaxy F70 Pro के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन की Bluetooth SIG के डेटाबेस पर भी मॉडल नंबर - SM-E476B/DS के साथ लिस्टिंग हुई है। यह इस स्मार्टफोन का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन का हार्डवेयर हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy M47 के लगभग समान हो सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन में 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Samsung Galaxy F70 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन की की 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि, सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन के लिए नए कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इसमें लेदर के जैसा रियर पैनल दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज में पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy F70 Pro का प्राइस लगभग 25,000 रुपये का हो सकता है। पिछले महीने लॉन्च किए गए Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच sAMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और Adreno 710 GPU दिया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.