• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A8+ (2018) भारत में लॉन्च, 6 जीबी रैम और दो फ्रंट कैमरे वाला है यह स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A8+ (2018) भारत में लॉन्च, 6 जीबी रैम और दो फ्रंट कैमरे वाला है यह स्मार्टफोन

दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारतीय मार्केट में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) को भारत में लॉन्च कर दिया है। दो फ्रंट कैमरे वाले सैमसंग के इस स्मार्टफोन को इच्छुक ग्राहक 32,990 रुपये में खरीद पाएंगे।

Samsung Galaxy A8+ (2018) भारत में लॉन्च, 6 जीबी रैम और दो फ्रंट कैमरे वाला है यह स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • दो फ्रंट कैमरे वाले सैमसंग के इस फोन की कीमत 32,990 रुपये है
  • Samsung Galaxy A8+ (2018) एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारतीय मार्केट में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) को भारत में लॉन्च कर दिया है। दो फ्रंट कैमरे वाले सैमसंग के इस स्मार्टफोन को इच्छुक ग्राहक 32,990 रुपये में खरीद पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि इस हैंडसेट को पहले वियतनाम में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy A8+ (2018) एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। खासियतों की बात करें तो यह फोन इनफिनिटी डिस्प्ले वाले डिज़ाइन, वाटर और डस्ट-रेसिस्टेंट बॉडी और 6 जीबी रैम से लैस है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल के ऊपर सुरक्षा के लिए एक कर्व्ड ग्लास है जो गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर चिप है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गैलेक्सी ए8+ (2018) 4 जीबी और 6 जीबी रैम विकल्प में आता है। लेकिन भारत में सिर्फ 6 जीबी रैम वेरिएंट को लॉन्च किया गया है।

सैमसंग ने इस हैंडसेट में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस और अपर्चर एफ/1. के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। दोनों सेंसर के साथ यूज़र को विकल्प मिलता है कि वो सेल्फी लेने के दौरान बोकेह इफेक्ट क्रिएट कर बैकग्राउंड को धुंधला कर दें या फिर फोकस किए गए फोरग्राउंड के साथ एक स्पष्ट बैकग्राउंड वाली तस्वीर लें। इसके अलावा, फोन में पहले से एक लाइव फोकस फ़ीचर दिया गया है जिससे यूज़र सेल्फ पोर्ट्रेट मोड लेने के बाद भी बोकेह इफेक्ट एडजस्ट कर सकते हैं। डुअल कैमरा सेटअप के अलावा, स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.7 लेंस के साथ एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। रियर कैमरा सेंसर वीडियो डिजिटल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है और इसममें एक हाइपरलैप्स और फूड मोड जैसे फ़ीचर हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प मौज़ूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा, गैलेक्सी ए8+ (2018) में एक 3500 एमएएच बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large high-quality sAMOLED screen
  • Good battery life
  • Lots of RAM and storage space
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Face recognition is flaky
  • Software bloat
  • Below-average cameras
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  4. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  7. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »