Samsung Galaxy A8+ (2018) के टॉप पांच फ़ीचर

सैमसंग ने बुधवार को अपनी ए सीरीज़ का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8+ (2018) भारत में लॉन्च कर दिया। सैमसंग गैलेक्सी ए8+ में कई सारी ख़ूबियां हैं। फोन में इनफिनिटी डिस्प्ले है जो सुपर एमोलेड टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन में दमदार 6 जीबी रैम का विकल्प मिलता है।

Samsung Galaxy A8+ (2018) के टॉप पांच फ़ीचर
विज्ञापन
सैमसंग ने बुधवार को अपनी ए सीरीज़ का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8+ (2018)  भारत में लॉन्च कर दिया। सैमसंग गैलेक्सी ए8+ में कई सारी ख़ूबियां हैं। फोन में इनफिनिटी डिस्प्ले है जो सुपर एमोलेड टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन में दमदार 6 जीबी रैम का विकल्प मिलता है। इसके अलावा, सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन में आईपी68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, ऑलवेज़ ऑन स्क्रीन एम्बियंट डिस्प्ले, सैमसंग पे सपोर्ट जैसे फ़ीचर भी हैं। फोन में सेल्फी के शौकीनों के लिए दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा, बिक्सबी सपोर्ट और फेस अनलॉक फ़ीचर भी है।

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) की भारत में कीमत 32, 990 रुपये है। और यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। बता दें कि कंपनी ने पिछले हफ्ते ही टीज़र जारी कर यह खुलासा कर दिया था। याद दिला दें कि स्मार्टफोन को सबसे पहले वियतनाम में पेश किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए8+ को वनप्लस 5टी, नोकिया 8 और हॉनर 8 प्रो जैसे स्मार्टफोन से चुनौती मिलेगी। गैलेक्सी ए8+ (2018) में कौन-कौन से ख़ास फ़ीचर हैं? आइये जानते हैं इस फोन के टॉप पांच सबसे ख़ास फ़ीचर।

डुअल फ्रंट कैमरा
सैमसंग ने इस हैंडसेट में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस और अपर्चर एफ/1. के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। दोनों सेंसर के साथ यूज़र को विकल्प मिलता है कि वो सेल्फी लेने के दौरान बोकेह इफेक्ट क्रिएट कर बैकग्राउंड को धुंधला कर दें या फिर फोकस किए गए फोरग्राउंड के साथ एक स्पष्ट बैकग्राउंड वाली तस्वीर लें। इसके अलावा, फोन में पहले से एक लाइव फोकस फ़ीचर दिया गया है जिससे यूज़र सेल्फ पोर्ट्रेट मोड लेने के बाद भी बोकेह इफेक्ट एडजस्ट कर सकते हैं।
 
samsung galaxy a8 and a8 plus

स्क्रीन
सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल के ऊपर सुरक्षा के लिए एक कर्व्ड ग्लास है जो गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह है। कंपनी का कहना है कि फोन के साथ मज़ेदार एंटरटेनमेंट का अनुभव मिलेगा।

रैम और स्टोरेज
सैमसंग के इस फोन को मल्टीटास्किंग और दमदार परफॉर्मेंस के लिए बड़े रैम के साथ पेश किया गया है। गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने वियतनाम में 4 जीबी रैम वेरिएंट भी पेश किया था। लेकिन भारत में अभी इस वेरिएंट के पहुंचने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। स्टोरेज की बात करें तो गैलेक्सी ए8+ (2018) भारतीय यूज़र को 64 जीबी विकल्प में मिलेगा। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प मिलेगा।

डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस
गैलेक्सी ए8+आईपी68 रेटिंग के साथ आता है यानी पानी और धूल के कण से इसे नुकसान नहीं होगा। कंपनी के मुताबिक, 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पाना में रहने पर फोन सुरक्षित रहेगा। लेकिन भारी बारिश या पानी में डिवाइस सुरक्षित नहीं रहेगा।

सैमसंग पे, बिक्सबी सपोर्ट, फेशियल रिकग्निशन
सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन में ख़ास बिक्सबी बटन भी है यानी वॉयस असिस्टेंट को एक बटन के जरिए भी एक्टिवेट किया जा सकता है। बिक्सबी से आप अपनी रोज़मर्रा की एक्टिविटी, अलर्ट सेट करना और कैमरे इस्तेमाल करने जैसा काम कर सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग पे की मदद से आप एक टैप पर ही पेमेंट कर पाएंगे। फोन को अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेशियल रिकग्निशन का भी विकल्प मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large high-quality sAMOLED screen
  • Good battery life
  • Lots of RAM and storage space
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Face recognition is flaky
  • Software bloat
  • Below-average cameras
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  12. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  13. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  14. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »