Samsung Galaxy A71, Galaxy A51 सहित कई Samsung स्मार्टफोन हुए सस्ते

Samsung Galaxy A71 के दाम को 500 रुपये कम किया गया है, जबकि Samsung Galaxy A51 के दाम में 1,500 रुपये की कटौती हुई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 सितंबर 2020 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M सीरीज़ के कुछ फोन के दाम में भी बदलाव
  • सर्वाधिक कटौती 1,500 रुपये की है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर भी 500 रुपये सस्ता हुआ है
Samsung ने अपने कई स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। ग्राहक अब Samsung Galaxy A71, Samsung Galaxy A51, Samsung Galaxy A31, Samsung Galaxy A21s, Samsung Galaxy M01s और Samsung Galaxy M01 Core को सस्ते में खरीद पाएंगे। सर्वाधिक कटौती 1,500 रुपये की है। ये सैमसंग स्मार्टफोन कंपनी की साइट पर नई कीमतों में उपलब्ध हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए71 के दाम को 500 रुपये कम किया गया है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी ए51 के दाम में 1,500 रुपये की कटौती हुई है।

ग्राहक Samsung Galaxy A71 को 29,499 रुपये में खरीद पाएंगे, जबकि पहले यह हैंडसेट 29,999 रुपये में बिकता था। इस मतलब है कि कटौती 500 रुपये की है। फोन का एक मात्र वेरिएंट 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वाला है। यह सैमसंग डॉट कॉम, सैमसंग ओपेरा हाउस और कई नामी ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध है। फोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश सिल्वर, हेज़ क्रश सिल्वर और प्रिज़्म क्रश ब्लू रंग में बेचा जाएगा।

दूसरी तरफ, Samsung Galaxy A51 के दाम में 1,500 रुपये तक की कटौती हुई है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 24,499 रुपये में बेचा जाएगा। इससे पहले इनकी कीमत क्रमशः 23,999 रुपये और 25,999 रुपये थी। यानी 6 जीबी रैम मॉडल के दाम में 1,000 रुपये की कटौती हुई है और 8 जीबी रैम मॉडल 1,500 रुपये सस्ता हो गया है। यह फोन भी सैमसंग डॉट कॉम, सैमसंग ओपेरा हाउस और कई नामी ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 को ग्राहक प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश व्हाइट, हेज़ क्रश सिल्वर और प्रिज़्म क्रश ब्लू रंग में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A31 के एक मात्र वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये कर दी गई है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यानी ताज़ा कटौती 1,000 रुपये की है। यह फोन प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश व्हाइट और प्रिज़्म क्रश ब्लू रंग में उपलब्ध है।
Advertisement

Samsung Galaxy A21s के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आप 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,499 रुपये में खरीद पाएंगे। कंपनी ने 4 जीबी रैम मॉडल के दाम में 1,500 रुपये की कटौती की है, जबकि 6 जीबी रैम मॉडल 1,000 रुपये सस्ता हुआ है। फोन नई कीमत में सैमसंग की वेबसाइट और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में बिकता है।
Advertisement

कंपनी ने Galaxy M सीरीज़ के कुछ फोन के दाम में भी बदलाव किया है। Samsung Galaxy M01s और Samsung Galaxy M01 Core सस्ते हो गए हैं। ग्राहक सैमसंग गैलेक्सी एम01एस को अब 500 रुपये सस्ते यानी 9,499 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन ग्रे और लाइट ब्लू रंग में उपलब्ध है।

आखिर में सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर भी 500 रुपये सस्ता हुआ है। इसका 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मॉडल 4,999 रुपये व 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 5,999 रुपये में उपलब्ध है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • Bad
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid battery life
  • Vivid display
  • One UI is good
  • Bad
  • Underwhelming system performance
  • Mediocre cameras
  • Fingerprint sensor isn’t quick
  • Slightly boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.