Samsung Galaxy A52 5G में मिल सकता है Galaxy A51 जैसा डिज़ाइन, रेंडर लीक

Samsung ने इस कथित फोन के संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, जनवरी महीने में कंपनी ने कथित रूप से नौ मॉडल्स के लिए अपनी A सीरीज में ट्रेडमार्क किए थे, जिसमें से एक गैलेक्सी ए52 था।

Samsung Galaxy A52 5G में मिल सकता है Galaxy A51 जैसा डिज़ाइन, रेंडर लीक

Samsung Galaxy A52 5G में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 5G में मिल सकता है 6.5 डिस्प्ले
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी में दिया जा सकता है 3.5mm हेडफोन जैक
  • स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट से लैस हो सकता है फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन के रेंडर्स टिप्सटर द्वारा लीक किए गए हैं, जिसमें फोन का डिज़ाइन अपने पिछले वर्ज़न Galaxy A51 जैसा ही लग रहा है। इस कथित फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि फोन के स्क्रीन का साइज़ अपने पिछले वर्ज़न जैसा ही होगा, टिप्सटर ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी साझा की है। Samsung ने कथित तौर पर जनवरी में अपनी A सीरीज में 9 स्मार्टफोन ट्रेडमार्क किए थे, जिसमें से गैलेक्सी ए52 एक है।

Steve Hemmerstoffer (OnLeaks) ने Voice के माध्यम से Samsung Galaxy A52 के रेंडर्स साझा किए हैं, जिसका डिज़ाइन इसके पिछले वर्ज़न Galaxy A51 जैसा ही है। आगामी सैमसंग गैलेक्सी ए52 फोन को लेकर कहा गया है कि इसमें 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट मिल सकता है। इसके अलावा, रेंडर्स में दिखा है कि फोन में चारों ओर स्लिम बेजल्स मौजूद होंगे। वहीं, फोन में आयताकर कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जो कि Galaxy A51 जैसा ही है।

Hemmerstoffer ने भी बताया कि फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा। गैलेक्सी ए52 फोन का डायमेंशन 159.9x75.1x8.4mm हो सकता है और फोन का रियर कैमरा बम्प 10mm मोटा हो सकता है। अंत में टिप्सटर ने अनुमान लगाया है कि इस फोन की कीमत $499 (लगभग 36,800 रुपये) होगी। याद दिला दें, गैलेक्सी ए51 को भारत में 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, यह कीमत फोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की थी।

नवंबर महीने की शुरुआत में Samsung Galaxy A52 5G फोन कथित तौर पर Geekbench पर लिस्ट हुआ था, जहां पता चला है कि फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट और 6 जीबी दिया जाएगा। इसके अलावा यह फोन Android 11 पर काम करेगा। पुरानी रिपोर्ट में यह भी संकेत मिले थे कि फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, वाइड-एंगल कैमरा, डेप्थ सेंसर और मैक्रो सेंसर मौजूद होगा।

फिलहाल, Samsung ने इस कथित फोन के संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, जनवरी महीने में कंपनी ने कथित रूप से नौ मॉडल्स के लिए अपनी A सीरीज में ट्रेडमार्क किए थे, जिसमें से एक गैलेक्सी ए52 था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  12. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  13. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  14. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »