Samsung Galaxy M01s लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M01s के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह लाइट ब्लू और ग्रे रंग में आएगा। स्मार्टफोन Samsung के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, सैमसंग डॉट कॉम और ई-कॉमर्स साइट पर बेचे जाएंगे।

Samsung Galaxy M01s लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M01s की भारत में कीमत 9,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • डुअल रियर कैमरा और छोटी नॉच के साथ आता है Samsung Galaxy M01s
  • भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ है नया सैमसंग फोन
  • Galaxy M01s है 4,000 एमएएच बैटरी, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस
विज्ञापन

Samsung Galaxy M01s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह सैमसंग गैलेक्सी एम01 हैंडसेट का नया वर्ज़न है। Samsung Galaxy M01s और Samsung Galaxy M01 कई पहलुओं में एक जैसे हैं। हालांकि, नए मॉडल में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जबकि पुराने मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया था। सैमसंग गैलेक्सी एम01एस के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह दो रियर कैमरे, 4,000 एमएएच बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। फोन को दो रंगों में उपलब्ध कराया गया है।
 

Samsung Galaxy M01s price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम01एस के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह लाइट ब्लू और ग्रे रंग में आएगा। दोनों ही मॉडल Samsung के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, सैमसंग डॉट कॉम और ई-कॉमर्स साइट पर बेचे जाएंगे।

नाम से ही साफ है कि सैमसंग गैलेक्सी एम01एस हैंडसेट जून में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy M01 का ही एक वर्ज़न है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एम01 हैंडसेट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये की शुरआती कीमत में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy M01s specifications, features

डुअल-सिम Samsung Galaxy M01s एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1,280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें फ्रंट कैमरे के लिए 'इनफिनिटी वी कट' नॉच है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी के लिए 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Samsung Galaxy M01 की तरह Samsung Galaxy M01s में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। Samsung का दावा है कि डुअल रियर कैमरा सेटअप लाइव फोकस को सपोर्ट करता है। यह फीचर क्रिएटिव फोटोज़ को कैपचर करने में मदद करता है। सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम01एस के अन्य फीचर्स डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी शामिल है। गैलेक्सी एम01एस के कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ, वाई-फाई और 4जी एलटीई शामिल हैं। बायोमैट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है।

Samsung Galaxy M01s का डाइमेंशन 157x76x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  2. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  4. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  5. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  6. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  8. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »