Samsung Galaxy M01 Core की कीमत 5,499 रुपये से शुरू, जानें खासियतें

Samsung Galaxy M01 Core स्मार्टफोन के 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत महज 5,499 रुपये है। इसके 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है।

Samsung Galaxy M01 Core की कीमत 5,499 रुपये से शुरू, जानें खासियतें

Samsung Galaxy M01 Core की बैटरी 3,000 एमएएच की

विज्ञापन
Samsung Galaxy M01 Core स्मार्टफोन को भारत में सैमसंग के सबसे किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्टफोन मौजूदा Galaxy M01 और Galaxy M01s के साथ बाज़ार में उपलब्ध होगा। हालांकि, यह फोन Galaxy A01 Core का रीब्रांडेड वर्ज़न लग रहा है, जो पिछले हफ्ते इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर गूगल के Android Go एडिशन पर आधारित है, जो सिंगल रियर कैमरा के साथ आया है। फोन के दो वेरिएंट उतारे गए हैं और स्टोरेज 32 जीबी तक जाती है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इस फोन में आपको तीन विकल्प मिलेंगे।
 

Samsung Galaxy M01 Core price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर स्मार्टफोन के 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत महज 5,499 रुपये है। इसके 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। जैसा कि हमने बताया, दोनों ही फोन आपको तीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे। वो हैं ब्लैक, ब्लू और रेड। Samsung Galaxy M01 Core स्मार्टफोन सैमसंग के रिटेल स्टोर और सैमसंग इंडिया ई-स्टोर के माध्यम से देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, साथ 29 जुलाई से फोन की बिक्री ऑनलाइन स्टोर्स पर भी खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी ए01 स्मार्टफोन इंडोनेशिया में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत IDR 1,099,000 (लगभग 5,600 रुपये) है।
 

Samsung Galaxy M01 Core specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर एंड्रॉयड गो आधारित One UI पर काम करता है, जिसके साथ डार्क मोड इंटीग्रेटिड आता है। इसमें इंटेलिजेंट इनपुट्स और इनटेलिजेंट फोटो फीचर्स भी शामिल हैं। फोन में 5.3 इंच एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक 6739 प्रोसेसर से लैस है, इसके साथ 2 जीबी तक रैम विकल्प दिया गया है। फोटो और वीडियो के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

सैमसंग ने इस फोन में 32 जीबी तक की स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मौजूद होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक आदि मिलेगा। फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Go Edition
रिज़ॉल्यूशन720x1480 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Go Edition
रिज़ॉल्यूशन720x1480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »