Samsung Galaxy A50s स्मार्टफोन को One UI 2.5 अपडेट मिलने की खबर, जुड़े ये नए फीचर्स

Samsung Galaxy A50s स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर से लैस है।

Samsung Galaxy A50s स्मार्टफोन को One UI 2.5 अपडेट मिलने की खबर, जुड़े ये नए फीचर्स

Samsung Galaxy A50s को पिछले साल सिंतबर में कया गया था लॉन्च

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50s के लेटेस्ट अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न A507FNXXU5CTK3 है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50एस का अपडेट नवंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस
  • फिलहाल यह अपडेट केवल वियतनाम तक सीमित है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50s स्मार्टफोन यूज़र्स को One UI 2.5 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जिसका खुलासा लेटेस्ट रिपोर्ट में हुआ है। यह अपडेट नवंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ लेटेस्ट One UI 2.5 फीचर्स से लैस है। फिलहाल, इस अपडेट को वियतनाम में रोलआउट किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे दूसरे देशों में भी ज़ारी किया जाएगा। वन यूआई 2.5 अपडेट में मैसेज के लिए SOS फंक्शन, थर्ड-पार्टी ऐप के लिए गूगल का नेविगेशनल गेस्चर, ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले के लिए Bitmoji फंक्शन, बेहतर कैमरा एक्सीपिरियंस जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A50s के लिए One UI 2.5 अपडेट का वियतनाम फर्मवेयर वर्ज़न A507FNXXU5CTK3 है। इस फर्मवेयर वर्ज़न को अपडेट नोटिफिकेशन पर क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है। यदि आपको अब-तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट को डाउनलोड व इंस्टॉल कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया फिलहाल इस वन यूआई 2.5 अपडेट को वियतनाम में ही रोलआउट किया गया है।

Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन को पिछले महीने One UI 2.5 अपडेट प्राप्त हुआ था। हालांकि, यह अपडेट अक्टूबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया था, जबकि गैलेक्सी ए50एस का यह अपडेट लेटेस्ट नवंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है। गैलेक्सी ए50एस का यह वन यूआई 2.5 अपडेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित है।

दक्षिण कोरियन टेक कंपनी एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3.0 अपडेट की टेस्टिंग पिछले कुछ महीनों से कर रही है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग अगले कुछ महीनों में One UI 3.0 लॉन्च कर सकती है। हालांकि, तब-तक वन यूआई 2.5 लेटेस्ट वन यूआई रहेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, vivid display
  • Good photos in daylight
  • Useful software features
  • कमियां
  • Underwhelming performance for the price
  • Weak camera performance in low light
  • Generic design, average build quality
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »