Samsung Galaxy A52 5G के स्पेसिफिकेशन लीक, गीकबेंच पर दिखाई दिया

आगामी Samsung Galaxy A52 5G की गीकबेंच लिस्टिंग में फोन SM-A526B मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड है और पता चलता है कि कंपनी इसे 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च करेगी।

Samsung Galaxy A52 5G के स्पेसिफिकेशन लीक, गीकबेंच पर दिखाई दिया

Samsung Galaxy A52 5G में 6 जीबी रैम मिलने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 5G मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ Geekbench पर लिस्ट
  • Galaxy A51 5G की तुलना में कम स्कोर किया है हासिल
  • 6 जीबी रैम, Android 11 और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट शामिल होने की संभावना
विज्ञापन
Samsung Galaxy A52 5G को कथित तौर पर Geekbench पर देखा गया है, जहां पता चला है कि फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट दिया जाएगा। स्मार्टफोन Galaxy A51 5G का अपग्रेड होगा और जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल सैमसंग ने फोन को लेकर चुप्पी साधी हुई है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन को SM-A526B मॉडल नंबर के साथ देखा गया है और यह भी पता चलता है कि सैमसंग आगामी गैलेक्सी ए52 5जी को Android 11 के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम शामिल होने की जानकारी भी मिली है। कैमरा को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई हैं।

आगामी Samsung Galaxy A52 5G की गीकबेंच लिस्टिंग को एक ट्विटर यूज़र द्वारा देखा गया है। लिस्टिंग में फोन SM-A526B मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड है और पता चलता है कि कंपनी इसे 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च करेगी। मदरबोर्ड को lito नाम से लिस्ट किया गया है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट से लैस आएगा। इसके अलावा गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में Android 11 दिया जाएगा।

गीकबेंच लिस्टिंग में फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 298 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में1,001 स्कोर मिला है। जैसा कि GSMArena का भी कहना है कि Galaxy A51 5G ने आगामी गैलेक्सी ए52 5जी से बेहतर गीकबेंच स्कोर हासिल किया था, जहां सिंगल-कोर में फोन को 700 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,800 पॉइंट्स मिले थे। हालांकि यह Galaxy A52 5G का शुरुआती स्कोर हो सकता है। ऐसा हो सकता है कि आखिरी प्रोडक्ट का स्कोर अलग हो।

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी में एक मैक्रो कैमरा होगा लेकिन ज़ूम लेंस नहीं होगा। क्योंकि इसके 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आने की उम्मीद है, यह गैलेक्सी ए51 5जी के 48-मेगापिक्सल कैमरे से बड़ा अपग्रेड होगा। Samsung Galaxy A52 के 4G LTE वेरिएंट में भी उपलब्ध होने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »