Samsung Galaxy A51 में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Samsung Galaxy A51 में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। हैंडसेट 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा।

Samsung Galaxy A51 में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 के प्रोडक्शन का काम शुरू
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 के प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी गई
विज्ञापन
लॉन्च किए जाने से पहले Samsung Galaxy A51 के स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हुए हैं। जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के इस नए स्मार्टफोन में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। गैलेक्सी ए51 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इस पर सैमसंग का वन यूआई भी होगा। बीते महीने गीकबेंच लिस्टिंग से सैमसंग गैलेक्सी ए51 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 होने का पता चला था। ऑनलाइन लिस्टिंग से यह भी पता चला था कि स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-A515F है।
 

Samsung Galaxy A51 specifications (rumoured)

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने ड्रॉयडशाउट ब्लॉग के साथ साझेदारी में सैमसंग गैलेक्सी ए51 के स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि यह फरवरी महीने में लॉन्च किए गए 6.4 इंच के फुल-एचडी+ इनफिनिटी यू डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी ए50 का अपग्रेड होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। हैंडसेट 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा।

Samsung Galaxy A51 के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसका डिज़ाइन अगस्त महीने में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए50एस से मेल खाएगा।

जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 के प्रोडक्शन का काम ग्रेटर नोएडा स्थित सैमसंग की फैक्ट्री में तेजी से चल रहा है। यह वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से लैस होगा।

टिप्सटर ने सैमसंग गैलेक्सी ए51 के प्रोसेसर के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन हाल ही में आई गीकबेंच लिस्टिंग में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का ज़िक्र था।

एक पुरानी रिपोर्ट में इस फोन में चार रियर कैमरे होने की जानकारी मिली थी। इसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। हालांकि, पहले इस फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे की जगह 32 मेगापिक्सल का सेंसर होने की जानकारी मिली थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  6. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »