Samsung Galaxy A51 का दाम हुआ 2,000 रुपये कम, इस ऑफर के साथ मिल रहा और भी सस्ते में

Samsung Galaxy A51 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंपनी की वेबसाइट पर 23,999 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प को 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A51 का दाम हुआ 2,000 रुपये कम, इस ऑफर के साथ मिल रहा और भी सस्ते में
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 में क्वाड कैमरा सेटअप है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy A51 की कीमत भारत में कम हुई है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 का 6 जीबी रैम वेरिएंट अप्रैल महीने में जीएसटी दरों में बदलाव किए जाने के बाद महंगा हो गया था। अब यह एक बार फिर अपने लॉन्च प्राइस में उपलब्ध है। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी ए51 का 8 जीबी रैम वेरिएंट 2,000 रुपये की कटौती के साथ लिस्ट है। इसके अलावा Samsung कैशबैक ऑफर भी दे रही है। इसमें एचएसबीसी कार्ड और एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने पर 1,500 रुपये कैशबैक मिलेगा। इस तरह से सैमसंग गैलेक्सी ए51 की प्रभावी शुरुआती कीमत 22,499 रुपये हो जाएगी।
 

Samsung Galaxy A51 price cut in India, cashback offer

सैमसंग गैलेक्सी ए51 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंपनी की वेबसाइट पर 23,999 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प को 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि Samsung Galaxy A51 के 6 जीबी रैम विकल्प को 23,999 रुपये में ही लॉन्च किया गया था। हालांकि, जीएसटी दरों में बदलाव के बाद इसकी कीमत 25,250 रुपये हो गई थी। कंपनी ने अब एक बार फिर अपने इस हैंडसेट की कीमत को 23,999 रुपये करने का फैसला किया है। यानी कटौती 1,251 रुपये की है।

Samsung Galaxy A51 के 8 जीबी रैम वेरिएंट को बीते साल मई महीने में 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह मॉडल 25,999 रुपये में लिस्ट है। यानी कटौती 2,000 रुपये की है। बता दें कि फोन नई कीमत में ई-कॉमर्स साइट और सैमसंग इंडिया के स्टोर पर उपलब्ध है। दाम में कटौती की पुष्टि के लिए हमने सैमसंग को संपर्क किया है। जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

Samsung की अपनी वेबसाइट पर कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। ग्राहक खरीदारी के लिए HSBC या SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 1,500 रुपये कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर 15 अगस्त तक वैध है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश व्हाइट और प्रिज़्म क्रश ब्लू रंग में खरीदा जा सकता है।
 

Samsung Galaxy A51 specifications, features

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी व 8 जीबी रैम हैं। Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 लेंस के साथ आएगा। इसके साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैंस है। यह 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
  2. 40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ
  3. Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा फोन है बेस्ट
  5. 7000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Realme P4 Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. बाहरी शोर से कॉलिंग में नहीं होगी परेशानी, WhatsApp कर रहा नॉयज कैंसलेशन फीचर पर काम!
  7. Vivo X300 Ultra होगा धांसू कैमरा फोन, Vivo X300s के साथ 30 मार्च को है लॉन्च!
  8. Philips OneChef हुआ लॉन्च, बिना LPG गैस बनेगा कई तरीकों से खाना, भारतीय रसोई के लिए बेस्ट
  9. OpenAI के CEO ने AI के चलते डेवलपर्स को कहा अलविदा! वायरल हो रहा पोस्ट
  10. AI आपकी नौकरी लेने को बैठा है तैयार! सर्वे में खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »