boltt ACE 5G और boltt EVO की दूसरी सेल आज 15 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई है।
Photo Credit: boltt
boltt EVO 4G में 6.79 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले है।
boltt ने अपने स्मार्टफोन boltt ACE 5G और boltt EVO की बिक्री फिर से 15 सितंबर को शुरू कर दिया है, क्योंकि ये दोनों फोन 1 सितंबर को शुरू हुई पहली सेल में सिर्फ कुछ ही घंटों में बिक गए थे। आज दोबारा इन स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। पिछले महीने लॉन्च हुए boltt ACE 5G और EVO 4G के साथ कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में अपनी जर्नी की शुरुआत की है, जिन्हें ग्राहकों द्वारा जमकर पसंद किया गया। यहां हम आपको boltt ACE 5G और boltt EVO के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
boltt ACE 5G और boltt EVO की दूसरी सेल आज 15 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई है। boltt ACE 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,999, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है। वहीं boltt EVO के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹9,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है। इसके अलावा बैंक ऑफर के जरिए भी अतिरिक्त बचत हो रही है, जिससे प्रभावी कीमत कम हो जाएगी।
boltt ACE 5G और EVO 4G में 6.79 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 600 निट्स ब्राइटनेस है। ये दोनों फोन 6000mAh की बैटरी से लैस किए गए हैं जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ACE 5G में UniSoC T8200 प्रोसेसर मिलता है है , जिसके साथ 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं EVO 4G में UniSoC T7250 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज आती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। ये दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते है।
कैमरा सेटअप के मामले में ACE 5G के रियर में F1.8 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी और दूसरा कैमरा दिया गया है। जबकि EVO 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में F2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इन दोनों फोन की लंबाई की 170 मिमी, चौड़ाई 77.71 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 233 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी एलईटी, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत