• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ

OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ

OnePlus ने अब आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में OnePlus N6 Lite के लॉन्च की पुष्टि कर दी है।

OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
  • OnePlus N6 Lite में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • OnePlus N6 Lite भारत में 22 सितंबर, 2026 को लॉन्च होने जा रहा है।
विज्ञापन

OnePlus ने अब आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में OnePlus N6 Lite के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी अपनी बजट फ्रेंडली N-सीरीज पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए N6 Lite को इस महीने 22 तारीख को पेश करने वाली है। N6 Lite में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन 7,000mAh की बैटरी से लैस किया जाएगा। यहां हम आपको OnePlus N6 Lite  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus N6 Lite कब होगा पेश
OnePlus भारतीय बाजार में OnePlus N6 Lite  को 22 सितंबर, 2026 को लॉन्च करने जा रहा है। N6 Lite की आधिकारिक रिटेल कीमत, शुरुआती प्रमोशनल ऑफर्स और ओपन-सेल की तारीखों का खुलासा 22 सितंबर को लॉन्च के दौरान किया जाएगा। भारत में इसकी बिक्री OnePlus की आधिकारिक साइट के साथ-साथ, वनप्लस स्टोर ऐप, ऑफिशियल OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स, पार्टनर ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए होगी।

OnePlus N6 Lite  की खासियतें
OnePlus N6 Lite  में बैटरी और पावर मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें वीडियो प्लेबैक 26.8 घंटे तक चलेगा। वहीं नेविगेशन 29.9 घंटे तक Google Maps के जरिए चलेगा। जबकि वॉयस कॉल्स में 49.7 घंटे तक मिलेगा। जबकि सिंगल चार्ज में यह फोन सामान्य तौर पर 3 दिन तक काम करेगा। इस फोन में वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे यह एक्सेसरीज और दूसरे डिवाइस के लिए पावर सोर्स के तौर पर काम कर सकता है। इस फोन की बैटरी को इस तरह बनाया गया है कि 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी यह अपनी ओरिजिनल कैपेसिटी का 80% से ज्यादा बरकरार रखेगी। OnePlus का अनुमान है कि आम इस्तेमाल के हिसाब से यह लगभग 6 साल तक चलेगा।

N6 Lite में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें एक्वा टच टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्लास पर नमी, पानी की बूंदें या तेल होने पर भी यह टच इनपुट को सही तरीके से पहचान सकता है। इस फोन की मोटाई 7,000mAh की बैटरी होने के बावजूद भी 8.95 मिमी है और वजन लगभग 215 ग्राम है। यह झटकों और रोजाना गिरने से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड्स के साथ आता है। यह फोन मिडनाइट हाइप और नियो ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो इस फोन को 36 महीने का फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन मिला है। इसका मतलब है कि इसे इस तरह टेस्ट किया गया है, जिससे 3 साल तक इसके परफॉर्मेंस में कोई कमी न आए। इसमें क्रिएटिव फीचर्स में फोटो एडिटिंग टूल्स जैसे AI इरेजर और AI क्लियर फेस शामिल है। वहीं प्रोडक्टिविटी के लिए सर्च में मदद, कंटेंट ड्राफ्टिंग और डेली टास्क मैनेज करने के लिए Google Gemini का इंटीग्रेशन शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »