कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अब EPFO से संबंधित जानकारी पाने को आसान बनाते हुए अपनी सुविधाओं को WhatsApp पर उपलब्ध करवा दिया है।
Photo Credit: X/EPFO
EPFO मेंबर वॉट्सऐप पर जानकारी पा सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अब EPFO से संबंधित जानकारी पाने को आसान बनाते हुए अपनी सुविधाओं को WhatsApp पर उपलब्ध करवा दिया है। अब आपको हर जानकारी के लिए ईपीएफओ के दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत या फिर पोर्टल पर जाकर जानकारी पाने के झंझट से छुटकारा मिल पाएगा। जी हां ईपीएफओ ने आधिकारिक वॉट्सऐप चैनल लॉन्च कर दिया है और मेंबर EPFO के आधिकारिक वॉट्सऐप चैनल को ज्वाइन करके महत्वपूर्ण अपडेट और जरूरी जानकारी पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
EPFO now on WhatsApp too!
— EPFO (@officialepfo) September 13, 2026
📢Join EPFO's official WhatsApp Channel to get important updates and useful information. Click on the link to join. https://t.co/k2KmISipxw #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #EPFOWhatsAppChannel pic.twitter.com/mgLueBG1GD
EPFO ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए बताया है कि वॉट्सऐप आधिकारिक चैनल शुरू किया जा रहा है। यूजर्स कई तरीकों से इस चैनल के जरिए जुड़ सकते हैं। पोस्ट में वॉट्सऐप चैनल का लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके चैनल से जुड़ा जा सकता है। इसके अलावा पोस्ट में फोटो पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी चैनल से जुड़ा जा सकता है।
EPFO द्वारा वॉट्सऐप पर शुरू किए गए आधिकारिक चैनल के अलावा रिपोर्ट्स में यह भी पता चला है कि ईपीएफओ जल्द ही वॉट्सऐप पर एक नई सर्विस भी शुरू करने वाला है। यह एक इंटरैक्टिव सर्विस होगी। जल्द आने वाली इंटरैक्टिव सर्विस के जरिए यूजर्स ईपीएफओ अकाउंट के कई फीचर्स को वॉट्सऐप पर ही इस्तेमाल कर पाएंगे। उदाहरण के तौर पर बैंकों के वॉट्सऐप पर उपलब्ध फीचर्स के तौर पर समझ सकते हैं, जिसमें हेलो लिख कर बात शुरू की जा सकती है और बैलैंस चेक करने से लेकर कई सुविधाओं को एक्सेस किया जा सकता है। इसके अलावा ईपीएफओ की सर्विस देश में कई भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले, 8000mAh होगी बैटरी! देखें पहली झलक