Samsung Galaxy A50s की कीमत हुई 2,500 रुपये तक कम

Samsung Galaxy A50s के 4 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में 2,500 रुपये की कटौती की गई है और 6 जीबी रैम मॉडल 2,000 रुपये सस्ता हो गया है।

Samsung Galaxy A50s की कीमत हुई 2,500 रुपये तक कम

Samsung Galaxy A50s में

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50s है तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • Samsung Galaxy A50s की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • Samsung Galaxy A50s में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50s की कीमत 2,500 रुपये तक कम की गई है। Samsung ने इसकी पुष्टि Gadgets 360 से की है। इस सैमसंग स्मार्टफोन को बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। यह सैमसंग गैलेक्सी ए50 का अपग्रेड है। हालांकि, सैमसंग ने हाल ही में Samsung Galaxy A51 को मार्केट में उतारा था। यह सैमसंग गैलेक्सी ए50 और सैमसंग गैलेक्सी ए50एस का अपग्रेड है। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए50एस इनफिनिटी यू डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। स्मार्टफोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy A50s price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये कर दी गई है। इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 19,999 रुपये कर दिया गया है। Samsung India ने कटौती की पुष्टि गैजेट्स 360 से कर दी है। कीमत में कटौती के बारे में सबसे पहले जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी। इसके अलावा Samsung India के ऑनलाइन स्टोर, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर 6 जीबी रैम वेरिएंट का दाम कम कर दिया गया है। लेकिन खबर लिखे जाने तक 4 जीबी रैम वेरिएंट 17,999 रुपये में ही उपलब्ध है।

याद रहे कि Samsung Galaxy A50s को बीते साल सितंबर महीने में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 4 जीबी रैम वेरिएंट का था। फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट 24,999 रुपये का था। नवंबर महीने में फोन के दाम में कटौती की गई। इसके बाद फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट 19,999 रुपये का और 6 जीबी रैम वेरिएंट 21,999 रुपये का हो गया।

यानी सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के 4 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में 2,500 रुपये की कटौती की गई है और 6 जीबी रैम मॉडल 2,000 रुपये सस्ता हो गया है।

बीते महीने Samsung ने सैमसंग गैलेक्सी ए51 को सैमसंग गैलेक्सी ए50एस और सैमसंग गैलेक्सी ए50 के अपग्रेड के तौर पर मार्केट में उतारा था।
 

Samsung Galaxy A50s specifications

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए50एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलते हैं। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। ज़रूरत पड़ने पर फोन में 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। गैलेक्सी ए50एस में नाइट मोड दिया गया है। यह इस फीचर के साथ आने वाला यह सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज का पहला फोन है।

Samsung Galaxy A50s की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को करती है। फोन में एनएफसी व इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, vivid display
  • Good photos in daylight
  • Useful software features
  • कमियां
  • Underwhelming performance for the price
  • Weak camera performance in low light
  • Generic design, average build quality
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »