5,000mAh बैटरी के साथ आएगा Samsung Galaxy A33 फोन!

सर्टिफिकेशन के मुताबिक, इस फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसका मॉडल नंबर EB-BA336ABY है। फोन की बैटरी चीन में Ningde Amperex Technology Limited द्वारा निर्मित होगी।

5,000mAh बैटरी के साथ आएगा Samsung Galaxy A33 फोन!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A33 5G फोन अगले साल हो सकता है लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ए33 5जी की बैटरी क्षमता Galaxy A32 के समान है
  • फोन के रेंडर्स हाल ही में हुए थे लीक
विज्ञापन
Samsung Galaxy A33 स्मार्टफोन सितंबर महीने से सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में इसके 5G वेरिएंट के रेंडर्स और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ऑनलाइन लीक हुई थी। वहीं, अब सैमसंग गैलेक्सी ए33 फोन की बैटरी क्षमता की जानकारी सामने आई है। फोन की बैटरी चीन में कथित रूप से Ningde Amperex Technology Limited द्वारा निर्मित होगी। आपको बता दें, यह फोन Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जो कि भारत में इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। खबरों की मानें, तो यह फोन अगले साल 2022 में दस्तक दे सकता है।

GalaxyClub की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy A33 स्मार्टफोन Safety Korea द्वारा सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। सर्टिफिकेशन के मुताबिक, इस फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसका मॉडल नंबर EB-BA336ABY है। फोन की बैटरी चीन में Ningde Amperex Technology Limited द्वारा निर्मित होगी। बता दें, सैमसंग गैलेक्सी ए33 स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता बिल्कुल अपने पिछले वर्ज़न Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन के समान है।

फिलहाल, बैटरी के साथ चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट कितना मिलेगा फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।  उम्मीद की जा सकती है कि इसमें 15 वॉट फास्ट चार्जिंग स्पीड मिल सकती है।

जैसे कि हमने बताया हाल ही में इसके 5G वेरिएंट के रेंडर्स और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ऑनलाइन सामने आई थी। रेंडर्स में फोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में देखा गया है। डिज़ाइन की बात करें, तो सेल्फी के लिए फोन में इनफिनिटी-यू डिस्प्ले देखा जा सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन 6.4 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा। फोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसके अलावा, सैमसंग ब्रांड लोगो निचले हिस्से पर स्थित है। वहीं, पावर बटन व वॉव्यूम रॉकर को दाएं किनारे पर जगह दी गई है। बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रील व माइक्रोफोन आदि शामिल है। फोन का डायमेंशन 159.7x74x8.1mm हो सकता है।

Samsung Galaxy A33 कंपनी की A सीरीज़ का नया स्मार्टफोन होगा। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन अगले साल 2022 में दस्तक दे सकता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »