अब 8GB रैम के साथ आया Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन, कीमत 25 हज़ार से कम

Samsung Galaxy A32 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपये है। नया वेरिएंट ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू और ऑसम वॉयलेट कलर ऑप्‍शन में आता है।

अब 8GB रैम के साथ आया Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन, कीमत 25 हज़ार से कम

Samsung Galaxy A32 को ऑनलाइन पोर्टल्स, रिटेल स्टोर्स और Samsung.com से खरीदा जा सकता है

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्‍सी A32 का 8GB रैम वैरिएंट इंड‍िया में लॉन्‍च हो गया है
  • फोन में रैम प्‍लस फीचर मिलता है, जो स्‍टोरेज की मदद से रैैम बढ़ाता है
  • इस तरह फोन में 4 जीबी तक अत‍िरि‍क्‍त रैम हासिल की जा सकती है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A32 का 8GB रैम वेरिएंट भारत में लॉन्‍च हो गया है। नए मॉडल में 128GB इंटरनल स्‍टोरेज मौजूद है। गैलेक्सी ए32 का 6GB रैम मॉडल सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। बात करें 8 जीबी रैम मॉडल की, तो यह तीन कलर ऑप्‍शन में आता है। फोन में रैम प्लस फीचर भी दिया गया है, जैसा हम आजकल ज्‍यादातर डिवाइस में देख रहे हैं। यह बिल्ट-इन स्टोरेज का इस्‍तेमाल करके मल्टीटास्किंग को बढ़ाने में मदद करता है। Samsung Galaxy A32 में 90Hz का सुपर AMOLED डिस्प्ले है और इस फोन को MediaTek Helio SoC की ताकत दी गई है। यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
 

सैमसंग गैलेक्सी A32 के इंडिया में प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी A32 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपये है। नया वेरिएंट ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू और ऑसम वॉयलेट कलर ऑप्‍शन में आता है। इसे ऑनलाइन पोर्टल्स, रिटेल स्टोर्स और Samsung.com से खरीदा जा सकता है। इसी साल मार्च में Samsung Galaxy A32 को 6GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्‍शन में 21,999 रुपये दाम पर लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy A32 के स्पेसिफिकेशंस

यह फोन डुअल-सिम (नैनो) को सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड वन यूआई 3.1 पर चलता है। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर AMOLED इनफिनिटी-U डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में मीडियाटेक के हीलियो G80 SoC की ताकत और 8GB तक रैम है। कैमरों की बात की जाए, तो फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें f/1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके अलावा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है।

यह फोन 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रैम प्‍लस फीचर फोन के स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके डिवाइस में 4GB एक्‍स्‍ट्रा वर्चुअल रैम जोड़ सकता है, यानी जब फोन अपनी पूरी 8 जीबी रैम इस्‍तेमाल कर लेगा, तो वह बढ़कर 12 जीबी तक पहुंच जाएगी।  

कनेक्टिविटी की बात करें, तो गैलेक्सी A32 में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक का सपोर्ट है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, galaxy a32, 8GB RAM, MediaTek Helio G80, 64 Megapixel
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »