• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A33 5G के रेंडर्स ऑनलाइन लीक, डिज़ाइन व स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी

Samsung Galaxy A33 5G के रेंडर्स ऑनलाइन लीक, डिज़ाइन व स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी

इन रेंडर्स में फोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में देखा गया है। डिज़ाइन की बात करें, तो सेल्फी के लिए फोन में इनफिनिटी-यू डिस्प्ले देखा जा सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन 6.4 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा।

Samsung Galaxy A33 5G के रेंडर्स ऑनलाइन लीक, डिज़ाइन व स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A33 5G में मिलेगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • अगले साल 2022 में लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए33 5जी
  • Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा गैलेक्सी ए33 5जी
विज्ञापन
Samsung Galaxy A33 5G को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि यह फोन अगले साल 2022 में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन के रेंडर्स को लीक किया गया है, जिसमें फोन के कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में लीक रेंडर्स के जरिए फोन के डिज़ाइन की झलक मिली है। इसके अलावा, फोन में दो कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं। आपको बता दें, यह फोन Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जो कि भारत में इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था।

टिप्सटर OnLeaks की साझेदारी में 91mobiles ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कथित रूप से Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन के रेंडर्स लीक किए हैं। इन रेंडर्स में फोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में देखा गया है। डिज़ाइन की बात करें, तो सेल्फी के लिए फोन में इनफिनिटी-यू डिस्प्ले देखा जा सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन 6.4 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा।

फोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसके अलावा, सैमसंग ब्रांड लोगो निचले हिस्से पर स्थित है। वहीं, पावर बटन व वॉव्यूम रॉकर को दाएं किनारे पर जगह दी गई है। बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रील व माइक्रोफोन आदि शामिल है। फोन का डायमेंशन 159.7x74x8.1mm हो सकता है।

Samsung Galaxy A33 कंपनी की A सीरीज़ का नया स्मार्टफोन होगा। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन अगले साल 2022 में दस्तक दे सकता है। जैसे कि नाम से समझ आ रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए33 स्मार्टफोन कंपनी के मौजूदा Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है। बता दें, फोन का 4जी वेरिएंट भारत में इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था, जबकि 5जी वेरिएंट ग्लोबली जनवरी में लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि गैलेक्सी ए33 स्मार्टफोन अगले साल जनवरी या फिर मार्च महीने में दस्तक दे सकता है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »