• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!

iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!

स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max ने भी अबकी बार ज्यादा मार्केट शेयर हासिल किया है।

iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!

Photo Credit: Unsplash

iPhone 17 को दुनिया के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स की लिस्ट में सबसे अव्वल नम्बर मिला है।

ख़ास बातें
  • दूसरे नम्बर पर iPhone 17 Pro Max आया है
  • Galaxy S26 Ultra को इस लिस्ट में चौथा नम्बर मिला
  • Galaxy S26 स्टैंडर्ड मॉडल को लिस्ट में 9वां स्थान मिला
विज्ञापन

Apple iPhone को एक बार फिर से दुनिया के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन का तमगा हासिल हुआ है। हर साल Counterpoint रिसर्च दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी करती है। इसमें Apple का iPhone कई बार अपनी जगह बना चुका है। लेकिन iPhone 17 अपने पुराने मॉडल से भी दो कदम आगे मिला है। iPhone 16 की तुलना में iPhone 17 के चाहने वाले ज्यादा मिले हैं। आइए जानते हैं क्या कहती है पॉपुलर स्मार्टफोन्स की यह नई लिस्ट। 

iPhone 17 को दुनिया के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स की लिस्ट में सबसे अव्वल नम्बर मिला है। Counterpoint Research हर साल की तिमाही में एक लिस्ट जारी करती है जिसमें पॉपुलर स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग की जाती है। iPhone 17 ने इस तिमाही में 6 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल किया है जो कि iPhone के लिए पिछले साल की इसी तिमाही में 4 प्रतिशत था। इस बार की लिस्ट में 10 सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स एपल और सैमसंग के ही आए हैं।

iPhone 17 को इस बार ज्यादा मार्केट शेयर मिलने की बड़ी वजह यह हो सकती है कि फोन में अबकी बार कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जो कि पिछले मॉडल में 60Hz था। साथ ही इसमें OLED डिस्प्ले यूजर्स को उपलब्ध हो गया। स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max ने भी अबकी बार ज्यादा मार्केट शेयर हासिल किया है। दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Apple के 5 हैंडसेट्स शामिल हैं। इसमें पहला नम्बर iPhone 17 का है। iPhone 17e को सातवां स्थान मिला है जबकि iPhone 16 को दसवां स्थान प्राप्त हुआ है। 

world most popular phone

Apple iPhone को एक बार फिर से दुनिया के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन का तमगा हासिल हुआ है।
Photo Credit: Counterpoint

iPhone 17 की टक्कर में किसी का नाम आता है तो वो सबसे पहले Samsung की S26 सीरीज का आता है। इसमें भी सीधी तुलना Galaxy S26 Ultra से होती है जिसे इस लिस्ट में चौथा नम्बर मिला है। क्योंकि तीसरे नम्बर पर iPhone 17 Pro मौजूद है और दूसरे नम्बर पर iPhone 17 Pro Max आया है। Samsung इस लिस्ट में पांच पायदानों पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाई है। Galaxy S26 स्टैंडर्ड मॉडल को लिस्ट में 9वां स्थान मिला है। फ्लैगशिप सीरीज को केवल दो ही स्लॉट इसमें मिल पाए। Xiaomi इस बार इस लिस्ट में अपने लिए कोई भी जगह हासिल नहीं कर पाई। 

मिडरेंज में Galaxy A07 4G सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना है। यह फोन पांचवें नम्बर पर रहा। जिसके बाद छठवें नम्बर Galaxy A17 5G रहा। सातवें स्थान पर iPhone 17e आया है। जबकि Galaxy A17 4G को 8वें नम्बर पर जगह मिली है। कुल मिलाकर, इस तिमाही में स्मार्टफोन मार्केट में 11% की गिरावट आई है। CounterPoint का मानना ​​है कि यह गिरावट लगातार हो रही मैमोरी की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से है। मैन्युफैक्चरर्स अब अपने सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाले स्मार्टफोन्स पर ही संसाधनों को इस्तेमाल कर रहे हैं। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • The boldest redesign since the iPhone X
  • Bright and stunning display
  • A19 Pro under the hood guarantees excellent performance
  • Massive camera upgrade
  • Video quality gets a much-needed bump
  • Centre Stage camera at the front changes selfie game on iPhones forever
  • Improved charging speed
  • कमियां
  • Aluminium body picks up scratches
  • Expensive
  • Heavier than the 16 Pro Max
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरApple A19 Pro
फ्रंट कैमरा18-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 26
रिज़ॉल्यूशन1320x2868 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Lighter IP68 rated design
  • Privacy Display is handy and practical
  • One UI gets smarter with better AI integrations
  • Fast-charging finally
  • Impressive video recording capability
  • कमियां
  • 3x telephoto camera needs work
  • Low-light performance could have been better
  • Selfies don?t show accurate edge-detection
  • S Pen cannot be used as camera remote
डिस्प्ले6.90 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,440x3,120 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Refined, well-built design
  • Compact and great for one-handed use
  • Fast performance with the new 2nm chipset
  • Clean One UI experience, long software support
  • कमियां
  • Minimal upgrades over previous generations
  • Same camera hardware reused again
  • Low PWM dimming and still an 8-bit screen
  • Price hike makes value harder to justify
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 2600
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी99
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »