Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 18,499 रुपये का है। Samsung Galaxy A08 की बिक्री कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा रही है

Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99+ दिया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99+ दिया गया है
  • Samsung Galaxy A08 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung ने भारत में Samsung Galaxy A08 को लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99+ दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स हैं। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है।  Samsung Galaxy A08 की 6,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। 

Samsung Galaxy A08 का प्राइस 

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 18,499 रुपये का है। Samsung Galaxy A08 की बिक्री कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा रही है। इस स्मार्टफोन को Silver, Green और Dark Blue कलर्स के विकल्प हैं। 

Samsung Galaxy A08 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स 

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ PLS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99+ का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy A08 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Samsung Galaxy A08 की 6,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। यह Circle to Search, Gemini और Perplexity को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में Gemini और Perplexity को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को वॉयस के जरिए या पावर बटन को लॉन्ग-प्रेस करने के विकल्प मिलते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox प्रोटेक्शन दिया गया है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लिए छह OS अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। स्मार्टफोन्स के अफोर्डेबल सेगमेंट में Samsung की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »