इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमराऔर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
Photo Credit: Samsung
इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung ने भारत में गुरुवार को दो स्मार्टफोन्स को पेश किया है। Samsung Galaxy F08 और Samsung Galaxy M08 में समान हार्डवेयर है। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy F08 और Galaxy M08 में 6.7 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS LCD टचस्क्रीन है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99+ दिया गया है। Samsung Galaxy F08 और Galaxy M08 की 6,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन स्मार्टफोन्स के लिए दो कलर्स के विकल्प हैं।
Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 का प्राइस
देश में सैमसंग की वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। हालांकि, सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग की इनके लॉन्च पर घोषणा की जा सकती है। इन स्मार्टफोन्स को Silver और Dark Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस लगभग समान हैं। डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS LCD टचस्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08 में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G99+ दिया गया है। इस चिपसेट में 2 GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर्स और 2.2 Hz की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो परफॉर्मेंस कोर्स हैं। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमराऔर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इनमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, BeiDou, USB Type-C और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। इन स्मार्टफोन्स में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिए गिए हैं। Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08 की 6,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन स्मार्टफोन्स का साइज 167.4 x 77.4 x 8.0 mm और भार लगभग 197 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ