Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi 17T की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले दी गई है।
Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi 17T की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इस साल जून में लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। शाओमी के इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट और 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W हाइपरचार्ज का सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं कि शाओमी का यह फोन अपनी लॉन्च कीमत से कितना ज्यादा महंगा हो गया है।
Xiaomi 17T का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अब ₹69,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹74,999 में लिस्ट किया गया है। जबकि लॉन्च के वक्त 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹64,999 थी। इन दोनों वेरिएंट की कीमत में लॉन्च के मुकाबले में ₹10,000 का इजाफा हो गया है। हालांकि, लॉन्च के दौरान कंपनी ने ₹5,000 का डिस्काउंट भी पेश किया था।
Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 पर काम करता है। इसमें 6500mAh की बैटरी आती है जो कि 67W हाइपरचार्ज और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Xiaomi 17T के कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में f/1.7 अपर्चर और ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/3.0 अपर्चर और ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है। कनेक्टिविटी विकल्प में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी