OnePlus ने आज लोकप्रिय ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 3r को नए कलर में लॉन्च किया है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord Buds 3r में 12.4 मिमी टाइटेनियम कोटेड डायनेमिक ड्राइवर्स हैं।
OnePlus ने अपने लोकप्रिय ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 3r को नए कलर में अपडेट कर दिया है। अब अगर आप ये ईयरबड्स खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको ऑरा ब्लू और ऐश ब्लैक के साथ नया कलर विकल्प भी मिलेगा। Nord Buds 3r कंपनी के 2026 में सबसे ज्यादा बिक्री वाले TWS ईयरबड्स रहे हैं, जिनमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ प्रदान की गई है। ये ईयरबड्स शानदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स से लैस हैं। अब Jade Mist कलर के साथ OnePlus के ये ईयरबड्स ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। यहां हम आपको OnePlus Nord Buds 3r के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus Nord Buds 3r की कीमत ₹1,999 है और नए Jade Mist वेरिएंट की बिक्री 8 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी। ये बैंक ऑफर के बाद OnePlus Festive Sale, Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान ₹1,599 के स्पेशल दाम में उपलब्ध होंगे। Nord Buds 3r अब Jade Mist के साथ Aura Blue और Ash Black जैसे तीन कलर विकल्प में उपलब्ध हो गया है। इसकी बिक्री OnePlus की वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सीपीरियंस सेंटर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, ब्लिंकिट, क्रोमा, रिलायंस स्टोर, विजय सेल्स, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य रिटेल पार्टनर के जरिए होगी।
OnePlus Nord Buds 3r में 12.4 मिमी टाइटेनियम कोटेड डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इनके साथ साउंड मास्टर ईक्यू दिया गया है जो कि पर्सनलाइज्ड ऑडियो के लिए 6 बैंड इक्विलाइजर के साथ 3 प्री-ट्यून प्रीसेट्स प्रदान करता है। वहीं वनप्लस 3डी ऑडियो सुनने को अनुभव को बेहतर बनाता है। इसमें 2 माइक एआई नॉयज कैंसलेशन, बीमफॉर्मिंग टेक्नोलॉजी और एंटी विंड डिजाइन दिया गया है, जिससे क्लियर कॉल्स की सुविधा मिलती है।
Nord Buds 3r की बैटरी केस के साथ कुल 54 घंटों तक चल सकती है, जिससे ये बाजार में मौजूद सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले TWS ईयरबड्स बन जाते हैं। इसके साथ ही TÜV Rheinland बैटरी हेल्थ सर्टिफिकेशन दिया गया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ईयरबड्स 1 हजार चार्जिंग साइकल के बाद भी लगातार परफॉर्मेंस देते हैं। इसके अलावा IP55 रेटिंग से धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।
कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 दी गई है जो कि काफी दूरी से भी कनेक्शन को बरकरार रखती है। वहीं गेमर्स के लिए गेम मोड में 47ms लो लेटेंसी है, जिससे बेहतर गेमिंग का अनुभव होता है। वहीं यूजर्स के आराम के लिए ड्यूल डिवाइस कनेक्शन और गूगल फास्ट पेयर कनेक्टिविटी मिलती है। अन्य फीचर्स में एआई ट्रांसलेशन, टैप 2 टेक, एक्वा टच और फाइंड माय ईयरबड्स की सुविधा रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ