Samsung Galaxy A05 आया गीकबेंच पर नजर, Helio G85, 4GB RAM के साथ होगा लॉन्च

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A05 पर काम कर रही है जो हाल ही में गीकबेंच पर नजर आया है।

Samsung Galaxy A05 आया गीकबेंच पर नजर, Helio G85, 4GB RAM के साथ होगा लॉन्च

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A04 में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A05 पर काम कर रही है।
  • Samsung Galaxy A05 स्मार्टफोन Helio G85 चिपसेट पर काम करेगा।
  • Samsung Galaxy A05 में 4GB RAM दी जाएगी और यह एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा
विज्ञापन
Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A05 पर काम कर रही है। बीते साल अगस्त में कंपनी ने एंट्री लेवल Samsung Galaxy A04 लॉन्च किया था। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी जल्द ही एंट्री लेवल फोन के सक्सेसर को इस महीने अलग-अलग बाजार में लेकर आने वाली है, जिसे Galaxy A05 कहा जाएगा। हाल ही में यह फोन बैंचमार्किंग साइट Geekbench पर नजर आया है, जिससे पता चला है कि कंपनी स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस की इंटरनल टेस्टिंग कर रही है। यहां हम आपको सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

बीते महीने Galaxy A05 ब्लूटूथ SIG ऑथोरिटी द्वारा सर्टिफाइड किया गया था। लिस्टिंग में खुलासा हुआ था कि मॉडल नंबर SM-A055F, SM-A055F/DS, SM-A055M और SM-A055M/DS सामान डिवाइस से संबंधित थे। यहां कंफर्म हुआ था कि फोन ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा। फोन की गीकबेंच लिस्टिंग ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।


Samsung Galaxy A05 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


गीकबेंच पर Samsung Galaxy A05 की लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह स्मार्टफोन Helio G85 चिपसेट पर काम करेगा। हालांकि, लिस्टिंग में चिप के नाम को नहीं बताया गया है, बल्कि MT6769V/CZ मॉडल नंबर बताया गया है। आपको बता दें कि Galaxy A04 में Helio P35 चिप दी गई थी।

गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि फोन में 4GB RAM दी जाएगी और यह एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा। यहां यह पता चला है कि आगामी स्मार्टफोन, Galaxy A04 में दिए गए गो एडिशन के बजाय एंड्रॉयड 13 के फुल वर्जन पर काम करेगा। यह स्मार्टफोन वाईफाई एलायंस डाटाबेस पर भी नजर आया था, जहां खुलासा हुआ था कि यह ड्यूल बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगा।

Galaxy A05 अब तक BIS और FCC जैसे प्लेटफॉर्म का सर्टिफिकेशन भी पा चुका है। हालांकि, इनमें से कहीं भी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस से संबंधित कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्मार्टफोन से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।  

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »