Samsung Galaxy A05 आया ब्लूटूथ SIG डाटाबेस पर नजर, जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A04 में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन है।

Samsung Galaxy A05 आया ब्लूटूथ SIG डाटाबेस पर नजर, जल्द हो सकता है लॉन्च

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A04 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A04 में 6.5 इंच की डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन है।
  • Samsung Galaxy A04 के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A04 स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है।
विज्ञापन
Samsung कथित तौर पर नए बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A05 पर काम कर रही है। यह अगस्त 2022 में लॉन्च हुए Galaxy A04 का अपग्रेड वर्जन होगा। स्मार्टफोन को हाल ही में वाई-फाई एलायंस पर देखा गया था और अब यह ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेश डाटाबेस पर नजर आया है। यहां हम सैमसंग गैलेक्सी ए05 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर पता चला है कि मॉडल नंबर SM-A055F/DS वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A05 है। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग सिर्फ डिवाइस के लिए ब्लूटूथ v5.3 समर्थन की जानकारी देती है। हालांकि, इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं मिली है। पिछले सर्टिफिकेशन से यह खुलासा हुआ था कि आगामी सैमसंग स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 के साथ लॉन्च होगा। नया फोन 2.4GHz और 5GHz दोनों वाई-फाई बैंड के लिए सपोर्ट प्रदान करेगा। सैमसंग गैलेक्सी A04 को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका अपग्रेड वर्जन कैसा होगा।
 

Samsung Galaxy A04 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy A04 में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड One UI Core 4.1 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Helio P35 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 4GB RAM और 64GB या 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप के लिए Galaxy A04 के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और एलईडी फ्लैश दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि पूरा दिन चल सकती है। फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है।  

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »