Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन में 9.96 इंच डिस्प्ले के साथ मिल सकती है सिलिकॉन कार्बन बैटरी

इस स्मार्टफोन को पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 9.96 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें फोल्ड करने पर 6.54 इंच का डिस्प्ले हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जुलाई 2025 22:54 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z TriFold कहा जा सकता है
  • कंपनी का ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन इस वर्ष के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया जा सकता है

Photo Credit: Huawei

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन इस वर्ष के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 9.96 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z TriFold कहा जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्सटर Max Jambor (@MaxJm) ने एक पोस्ट में बताया है कि सैमसंग का पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन मौजूदा Galaxy Z सीरीज के तहत लाया जा सकता है। इसे Samsung Galaxy Z TriFold कहा जा सकता है। कंपनी की मोबाइल डिविजन के चीफ, T M Roh ने हाल ही में कहा था कि कंपनी का ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन इस वर्ष के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन को पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 9.96 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें फोल्ड करने पर 6.54 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ट्रिपल कैमरा यूनिट दी जा सकती है। सैमसंग के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन की शुरुआत में केवल दक्षिण कोरिया और चीन में बिक्री की जा सकती है। इसकी सीमित संख्या में मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है। इसका मतलब है कि यह सीमित मात्रा में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 3,000 डॉलर से 3,500 डॉलर के बीच हो सकता है। इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को लॉन्च किया था। 

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी हो सकती है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी को लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में बेहतर माना जाता है। इसमें ग्रेफाइट एनोड के बजाय सिलिकॉन का इस्तेमाल होता है। इससे समान फिजिकल स्पेस में अधिक एनर्जी डेंसिटी और अधिक पावर स्टोरेज मिलती है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh से कम हो सकती है। पिछले वर्ष चीन की स्मार्टफोन मेकर Huawei ने पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design पेश किया था। Huawei जल्द ही इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन भी ला सकती है। हाल ही में चीन की एक अन्य स्मार्टफोन कंपनी Tecno ने Phantom Ultimate G Fold Concept ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन पेश किया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  4. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  5. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  6. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  7. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  9. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  10. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.