टेलीकॉम मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी में Reliance Industries की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है। लगभग एक दशक पहले Jio Platforms की शुरुआत हुई थी
Photo Credit: Reuters
इस कंपनी में Reliance Industries की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है
देश के बड़े कारोबारी समूहों में शामिल Reliance Industries की टेलीकॉम और डिजिटल सर्विसेज से जुड़ी यूनिट Jio Platforms ने स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग की तैयारी की है। Jio Platforms ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से लगभग चार अरब डॉलर (लगभग 37,700 करोड़ रुपये) जुटाने के लिए शुक्रवार को डॉक्युमेंट्स दाखिल किए हैं।
Jio Platforms ने बताया है कि IPO में 27 करोड़ नए शेयर्स की पेशकश की जाएगी। यह IPO के बाद कंपनी के कुल इक्विटी बेस का 2.9 प्रतिशत होगा। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की ओर से लिए गए कर्ज को चुकाने और कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इस IPO के लिए कंपनी की वैल्यू लगभग 137 अरब डॉलर लगाए जाने का अनुमान है। दुनिया की कुछ बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों और प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स का Jio Platforms में इनवेस्टमेंट है। देश में यह सबसे बड़ा IPO हो सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook की प्रमोटर Meta ने 2020 में Jio Platforms में 43,574 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट से लगभग 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google के पास Jio Platforms में लगभग 7.73 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके लिए गूगल ने लगभग 33,737 करोड़ रुपये का फंड लगाया है। इसके अलावा कंपनी में Silver Lake, General Atlantic, Vista Equity Partners और TPG सहित कुछ इंटरनेशनल प्राइवेट इक्विटी और स्ट्रैटेजिक इनवेस्टर्स ने भी इनवेस्टमेंट किया है।
टेलीकॉम मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी में Reliance Industries की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है। लगभग एक दशक पहले Jio Platforms की शुरुआत हुई थी। इस कंपनी ने कम प्राइस वाले मोबाइल डेटा प्लान के साथ टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव किया था। इसके बाद कंपनी ने क्लाउड कंप्यूटिंग, एंटरप्राइज सर्विसेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे सेगमेंट्स में एक्सपैंशन किया है। पिछले वर्ष रिलायंस इंडस्ट्रीज के चीफ Mukesh Ambani ने बताया था कि 2026 की पहली छमाही में Jio Platforms को स्टॉक मार्केट पर लिस्ट कराया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग में शुक्रवार को अंबानी ने कहा कि Jio Platforms की लिस्टिंग से यह प्रदर्शित होगा कि भारत में वैश्विक स्तर और क्षमता की टेक्नोलॉजी कंपनियां बनाई जा सकती हैं। देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत के लिए पिछले वर्ष रिलायंस जियो ने Elon Musk की Starlink के साथ टाई-अप किया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी