रिलायंस जियो की 4जी सेवा कुछ आम यूज़र भी कर रहे हैं इस्तेमाल, जानें कैसे

विज्ञापन
Sriram Sharma, अपडेटेड: 5 मई 2016 19:02 IST
रिलायंस जियो की 4जी सेवाओं को अभी तक आधिकारिक तौर पर तो लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन कुछ यूज़र इसका फायदा अभी से उठा पा रहे हैं। दरअसल, कंपनी ने एक रेफरल प्रोग्राम की शुरुआत की है।

वैसे रिलायंस ने अभी तक इस रेफरल प्रोग्राम के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। इसका खुलासा कंपनी के कुछ कमर्चारियों ने फेसबुक के जरिए किया है। उन्होंने बताया है कि अगर वह किसी को रेफर करते हैं तो उस शख्स को तीन महीने के लिए मुफ्त 10 जीबी वॉयस और इंटरनेट डेटा मिलेगा। यह प्रोग्राम सिर्फ इनवाइट मॉडल पर काम कर रहा है। इसमें कंपनी के कर्मचारियों द्वारा एक यूनीक कोड भेजा जाता है जिसे रिलायंस डिजिटल या डिजिटल एक्सप्रेस स्टोर पर दिखाना होगा।
Advertisement

रिलायंस जियो इंफोकॉम ने असिस्टेंट मैनेजर विजय कुमार ने बुधवार को फेसबुक पर पोस्ट किया, ''आप सिर्फ मुझे अपना मेल आईडी भेजें। मैं आपको एक यूनीक कोड के साथ इनवाइट भेजूंगा। आप उसका प्रिंट आउट लेकर किसी भी रिलायंस डिजिटल या डिजिटल एक्सप्रेस स्टोर पर जाएं। और यहां पर नया 4जी वीओएलटीई लाइफ हैंडसेट खरीदकर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।''

रेफरल प्रोग्राम के तहत यूज़र 90 दिनों तक कंपनी के डिजिटल लाइफ पैकेज का फायदा उठा पाएंगे। वॉयस कॉल, एचडी वीडियो, हाई-स्पीड डेटा और एसएमएस इस पैकेज का हिस्सा हैं। इस बंडल में यूज़र को 8 प्रीमियम एप्लिकेशन का एक्सेस भी मिलता है। ये एप्लिकेशन लाइव टीवी, मूवी, टीवी शो, मैगज़ीन, न्यूज़पेपर, न्यूज़ और क्लाउड स्टोरेज जैसी सेवाएं से जुड़े हैं। इस ऑफर के तहत यूज़र को जियोमनी के 15,000 रुपये के कूपन भी मिलेंगे। यूज़र इन ऑफर का फायदा लाइफ ब्रांड के किसी स्मार्टफोन को खरीद कर उठा सकते हैं जिनकी कीमत 5,499 रुपये से शुरू होती है।
Advertisement

रिलायंस डिजिटल ने अपने लाइफ ब्रांड के तहत चार 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लाइफ फ्लेम 1 एंट्री लेवल फोन है और 5,499 रुपये में उपलब्ध है। लाइफ विंड 6 की कीमत 6,499 रुपये है और लाइफ वाटर 1 की 14,599 रुपये। लाइफ अर्थ 1 को 19,399 रुपये में स्टोर की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  2. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  3. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  4. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  5. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  6. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  7. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  8. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  9. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  10. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.