Reliance Digital

Reliance Digital - ख़बरें

  • Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
    Sony India ने भारतीय बाजार में अपने नए फ्लैगशिप ऑडियो डिवाइस 1000X THE COLLEXION (WH-1000XX) वायरलेस हेडफोन्स और WF-1000XM6 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइस AI आधारित कॉलिंग फीचर्स, Google Gemini इंटीग्रेशन, Hi-Res Audio सपोर्ट और एडवांस Noise Cancellation तकनीक के साथ आते हैं। WH-1000XX की कीमत 59,990 रुपये और WF-1000XM6 की कीमत 29,990 रुपये रखी गई है। दोनों प्रोडक्ट्स 7 अगस्त 2026 से Amazon, Flipkart, Sony Center, Croma, Reliance Digital और ShopAtSC.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
  • 6 अगस्त को भारत आ रहा है Asus का OLED डिस्प्ले वाला गेमिंग टैबलेट, लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा
    Asus ने भारत में अपने नए प्रीमियम Android टैबलेट Asus Pad की कीमत की घोषणा कर दी है। यह टैबलेट 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में आएगा, जिनकी कीमत क्रमशः ₹45,990 और ₹49,990 है। इसमें 12.2-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek D8300 प्रोसेसर, 9,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Asus Pad की बिक्री 6 अगस्त 2026 से Flipkart, ASUS eShop, ASUS व ROG Stores, Reliance Digital और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। कंपनी 12 महीने तक की No Cost EMI का विकल्प भी दे रही है।
  • AI Impact Summit: डेटा के बाद अब AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का होगा निवेश
    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने India AI Impact Summit में ऐलान किया कि जियो अगले सात साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उनके मुताबिक, यह निवेश इसी साल से शुरू होगा और इसका फोकस भारत के लिए सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर रहेगा। जियो इंटेलिजेंस गीगावॉट स्तर के डेटा सेंटर स्थापित करेगा, ताकि AI को सस्ता और सुलभ बनाया जा सके। अंबानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य हर नागरिक और हर सेक्टर तक AI पहुंचाना है।
  • Sony Year-End Holiday Sale: PS5 पर बंपर डिस्काउंट, Games पर भी 3 हजार से ज्यादा छूट!
    PlayStation India ने Holiday Sale 2025 की घोषणा की है, जो 23 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस सेल के दौरान PS5 एक्सेसरीज के साथ-साथ चुनिंदा PS5 और PS4 गेम्स पर बड़ी छूट दी जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा गेमर्स इसका फायदा उठा सकें। Amazon, Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के अलावा Croma, Reliance Digital और Sony Center जैसे रिटेल स्टोर्स पर भी डील्स मिलेंगी। सभी ऑफर्स स्टॉक रहने तक वैलिड रहेंगे।
  • मात्र 25 हजार से भी कम कीमत पर मिल रहा iPhone, अब तक की सबसे तगड़ी डील
    रिलायंस डिजिटल पर iPhone 12 अपनी कीमत से काफी ज्यादा सस्ता मिल रहा है। रिलायंस डिजिटल पर iPhone 12 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 23,900 रुपये में लिस्टेड है, जबकि अक्टूब 2020 में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर के मामले में IDBI डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट 4,000 रुपये तक पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 21,510 रुपये हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत से करीब 58 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
  • Samsung का 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन हुआ सस्ता, अभी खरीदने पर होगी बचत
    रिलायंस डिजिटल पर Samsung Galaxy M17 5G पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। साइट पर Galaxy M17 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर में IDBI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद प्रभावी कीमत 11,249 रुपये हो जाएगी। Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है। यह फोन कंपनी के खुद के 6nm Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • 48MP कैमरा और बड़ी डिस्प्ले वाला iPhone मिल रहा 45 हजार से भी ज्यादा सस्ता
    रिलायंस डिजिटल पर iPhone 15 Plus पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 15 Plus का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 48,403 रुपये में लिस्टेड है, जबकि यह आईफोन सितंबर 2023 में 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर में IDBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (4 हजार रुपये) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 44,403 रुपये हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत से करीब 45 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
  • Ray-Ban Meta Gen 1 स्मार्ट ग्लासेज पर भारी डिस्काउंट, ऐसे खरीदें
    Ray-Ban Meta Gen 1 स्मार्ट ग्लासेज की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है, जिसे इस साल मई में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्ट ग्लासेज Ray-Ban.com और देश भर के कई ऑप्टिकल और सनग्लास स्टोर्स से उपलब्ध है। अब यह Amazon, Flipkart और Reliancedigital की आधिकारिक साइट पर 20 प्रतिशत की छूट और बैंक ऑफर समेत 22,920 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है।
  • Sony Black Friday Sale: PS5 और VR2 हुए Rs 10 हजार तक सस्ते, गेम्स पर 80% डिस्काउंट!
    भारत में गेमर्स के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि PlayStation इंडिया ने अपनी ब्‍लैक फ्राइडे सेल (Black Friday Sale) की घोषणा कर दी है, जो 21 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी। Sony के अनुसार Black Friday Sale ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी, जैसे Amazon, Flipkart, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales एवं अनधिकृत PlayStation रिटेलर्स। सेल में कंसोल पर ज्यादा-से-ज्यादा 5,000 रुपये तक की कटौती दी गई है। उदाहरण के लिए, PS5 Disk एडिशन की MRP 54,990 रुपये से गिरकर 49,990 रुपये पर आ जाएगी। वहीं, Digital Edition की MRP 49,990 रुपये से नीचे जाकर 44,990 रुपये होगी। 
  • OnePlus 15 लॉन्च से पहले कीमत हो गई लीक! 12GB रैम, 7300mAh बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
    OnePlus 15 फ्लैगशिप फोन ग्लोबल मार्केट समेत भारत में 13 नवंबर को दस्तक देने जा रहा है। लॉन्च से पहले फोन की कीमत लीक हो गई है। Reliance Digital वेबसाइट पर इस प्राइस लिस्टिंग को स्पॉट किया गया है। हालांकि पोस्ट अभी हटा दिया गया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह लिस्टिंग कैप्चर की गई है जिसे सोशल मीडिया पर भी देखा जा रहा है। लीक के अनुसार, फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज भारत में 72,999 रुपये में लॉन्च होगा।
  • 43 हजार रुपये सस्ता मिल रहा बड़ी डिस्प्ले वाला iPhone, ये है पूरी डील
    iPhone 15 Plus का 128GB स्टोरेज वेरिएंट रिलायंस डिजिटल पर 50,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो IDBI डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (4,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 46,900 रुपये हो जाएगी। iPhone 15 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन हेक्सा कोर एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर से लैस है।
  • दिवाली का तगड़ा ऑफर: स्मार्टवॉच खरीदने पर 5 हजार के ईयरबड्स बिलकुल फ्री
    Reliance Digital पर Titan Smart 3 स्मार्टवॉच खरीदने पर 4,995 रुपये के ईयरबड्स Fastrack Fpods FZ100 मुफ्त में मिल रहे हैं। Titan Smart 3 Premium Metal स्मार्टवॉच रिलायंस डिजिटल पर 4,745 रुपये में लिस्ट की गई है। Titan Smart 3 में 1.96 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टवॉच 100+ से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट करती है।
  • दिवाली से पहले 6000 हजार रुपये सस्ती कीमत पर खरीदें iPhone 17, यहां मिलेगा डिस्काउंट
    रिलायंस डिजिटल फेस्टिव सीजन के मौके पर iPhone 17 पर ऑफर प्रदान कर रहा है। iPhone 17 का 256GB स्टोरेज वेरिएंट रिलायंस डिजिटल पर 82,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात की जाए तो आईडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक या एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 6,000 रुपये कैशबैक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 76,900 रुपये हो जाएगी।
  • Haier F9: इंडिया की पहली AI Colour Touch वॉशिंग मशीन 12kg लोड और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Haier ने भारत में अपनी नई F9 सीरीज के प्रीमियम फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन का लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट लाइन-अप का सबसे बड़ा हाईलाइट 'इंडिया का पहला AI Colour Touch Panel' है, जिससे वॉशिंग मशीन का ऑपरेशन अब तक का सबसे आसान और स्मार्ट बन गया है। Haier F9 सीरीज के फ्लैगशिप मॉडल HW120-DM14F9BKU1 को 12KG लोड क्षमता के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 59,990 रुपये है और यह देशभर के मेजर रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स (Amazon, Reliance Digital, Croma आदि) पर खरीदी जा सकती है। कंपनी 5 साल की कंप्रीहेंसिव वारंटी और मोटर पर 20 साल की लॉन्ग टर्म वारंटी भी दे रही है।
  • iPhone 16 Pro, Max, 16e, 16, 16 Plus पर 22 हजार का जबरदस्त डिस्काउंट, ऐसे खरीदें
    Apple के iPhone 16e से लेकर iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max पर फ्लिपकार्ट से लेकर अमेजन और रिलायंस डिजिटल और JioMart पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 16e का 128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 50,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »