• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो की 4जी सेवा कुछ आम यूज़र भी कर रहे हैं इस्तेमाल, जानें कैसे

रिलायंस जियो की 4जी सेवा कुछ आम यूज़र भी कर रहे हैं इस्तेमाल, जानें कैसे

रिलायंस जियो की 4जी सेवा कुछ आम यूज़र भी कर रहे हैं इस्तेमाल, जानें कैसे
विज्ञापन
रिलायंस जियो की 4जी सेवाओं को अभी तक आधिकारिक तौर पर तो लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन कुछ यूज़र इसका फायदा अभी से उठा पा रहे हैं। दरअसल, कंपनी ने एक रेफरल प्रोग्राम की शुरुआत की है।

वैसे रिलायंस ने अभी तक इस रेफरल प्रोग्राम के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। इसका खुलासा कंपनी के कुछ कमर्चारियों ने फेसबुक के जरिए किया है। उन्होंने बताया है कि अगर वह किसी को रेफर करते हैं तो उस शख्स को तीन महीने के लिए मुफ्त 10 जीबी वॉयस और इंटरनेट डेटा मिलेगा। यह प्रोग्राम सिर्फ इनवाइट मॉडल पर काम कर रहा है। इसमें कंपनी के कर्मचारियों द्वारा एक यूनीक कोड भेजा जाता है जिसे रिलायंस डिजिटल या डिजिटल एक्सप्रेस स्टोर पर दिखाना होगा।

रिलायंस जियो इंफोकॉम ने असिस्टेंट मैनेजर विजय कुमार ने बुधवार को फेसबुक पर पोस्ट किया, ''आप सिर्फ मुझे अपना मेल आईडी भेजें। मैं आपको एक यूनीक कोड के साथ इनवाइट भेजूंगा। आप उसका प्रिंट आउट लेकर किसी भी रिलायंस डिजिटल या डिजिटल एक्सप्रेस स्टोर पर जाएं। और यहां पर नया 4जी वीओएलटीई लाइफ हैंडसेट खरीदकर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।''

रेफरल प्रोग्राम के तहत यूज़र 90 दिनों तक कंपनी के डिजिटल लाइफ पैकेज का फायदा उठा पाएंगे। वॉयस कॉल, एचडी वीडियो, हाई-स्पीड डेटा और एसएमएस इस पैकेज का हिस्सा हैं। इस बंडल में यूज़र को 8 प्रीमियम एप्लिकेशन का एक्सेस भी मिलता है। ये एप्लिकेशन लाइव टीवी, मूवी, टीवी शो, मैगज़ीन, न्यूज़पेपर, न्यूज़ और क्लाउड स्टोरेज जैसी सेवाएं से जुड़े हैं। इस ऑफर के तहत यूज़र को जियोमनी के 15,000 रुपये के कूपन भी मिलेंगे। यूज़र इन ऑफर का फायदा लाइफ ब्रांड के किसी स्मार्टफोन को खरीद कर उठा सकते हैं जिनकी कीमत 5,499 रुपये से शुरू होती है।

रिलायंस डिजिटल ने अपने लाइफ ब्रांड के तहत चार 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लाइफ फ्लेम 1 एंट्री लेवल फोन है और 5,499 रुपये में उपलब्ध है। लाइफ विंड 6 की कीमत 6,499 रुपये है और लाइफ वाटर 1 की 14,599 रुपये। लाइफ अर्थ 1 को 19,399 रुपये में स्टोर की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »