Redmi Turbo 5 में हो सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 8,000mAh की बैटरी

आगामी स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 21:56 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है
  • यह Redmi Turbo 4 की जगह ले सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Redmi Turbo 5 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल हो सकता है। यह Redmi Turbo 4 की जगह ले सकता है। हालांकि, कंपनी ने Redmi Turbo के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन की लीक हुई इमेज शेयर की है। इसका डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ है। इंटरनेशनल मार्केट में इसे Poco X8 Pro के तौर पर पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में वर्टिकल तरीके से लगी रियर कैमरा यूनिट है। इसके साथ एक LED फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही चीन में पेश किया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। Redmi Turbo 5 में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Gen 5 मिल सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर - 2511FRT34C के साथ देखा गया था। Redmi Turbo 5 में 6.5 इंच LTPS फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ मिल सकती है। Redmi Turbo 4 में 6,550 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

हाल ही में Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ को लॉन्च गया था। ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 1/1.55 इंच 50 मेगापिक्सल Light Fusion 800 कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Redmi Note 15 Pro+ में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 7s Gen 4 और Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.