• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Turbo 4 के लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन, 2 बैक कैमरा और फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा स्मार्टफोन!

Redmi Turbo 4 के लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन, 2 बैक कैमरा और फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा स्मार्टफोन!

लीक्स ने इशारा दिया है कि Redmi Turbo 4 में 1.5K फ्लैट OLED पैनल मिलेगा। 3C सर्टिफिकेशन से पता चला था कि फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Redmi Turbo 4 के लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन, 2 बैक कैमरा और फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा स्मार्टफोन!

Photo Credit: Redmi

Redmi Turbo 3 (ऊपर तस्वीर में) को तीन रंगों में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • डिजाइन कुछ हद तक Samsung Galaxy S24 की याद दिलाता है
  • रेंडर में वॉलपेपर भी सैमसंग डिवाइस के डिफॉल्ट वॉलपेपर से मेल खाता है
  • रेंडर में कथित Trubo 4 में पतले और चारों और एक समान बेजल्स दिखाई देते हैं
विज्ञापन
Redmi Turbo 4 को पहले दिसंबर में लॉन्च किया जाना था, लेकिन हाल ही में Xiaomi के एक ऑफिसर ने इशारा दिया कि नए स्मार्टफोन के लॉन्च को आगे के लिए टाल दिया गया है। अब, एक टिप्सटर ने अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर को लीक किया है, जिसमें फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में पलते और एक समान बेजल्स के साथ दिखाई देता है। हालिया लीक्स ने इशारा दिया है कि Redmi Turbo 4 में 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा और यह 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। वेनिला मॉडल के साथ Turbo 4 Pro के आने की भी खबरें हैं, लेकिन इसे 2025 के मध्य या आखिर के महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

चीन के टिप्सटर ने वीबो पर एक पोस्ट में Redmi स्मार्टफोन मॉडल का डिजाइन रेंडर शेयर किया है। टिप्सटर का दावा है कि यह Redmi Turbo 4 है। डिजाइन कुछ हद तक Samsung Galaxy S24 की याद दिलाता है, लेकिन बड़े कैमरा रिंग के साथ। यहां तक की रेंडर में वॉलपेपर भी सैमसंग डिवाइस के डिफॉल्ट वॉलपेपर से मेल खाता है। डिजाइन की बात करें, तो कथित Trubo 4 में पतले और चारों और एक समान बेजल्स दिखाई देते हैं।

कॉर्नर्स राउंड हैं और डिस्प्ले फ्लैट है। डिस्प्ले पर फ्रंट कैमरा के लिए टॉप-सेंटर पर होल-पंच कटआउट मौजूद है। रियर पैनल पर दो बड़े कैमरा रिंग हैं। बॉटम-सेंटर पर Redmi ब्रांडिंग मौजूद है। हालिया लीक ने इशारा दिया था कि अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन में प्लास्टिक मिडल फ्रेम मिलेगा।

इसके अलावा, लीक्स ने इशारा दिया है कि Redmi Turbo 4 में 1.5K फ्लैट OLED पैनल मिलेगा। 3C सर्टिफिकेशन से पता चला था कि फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि अपकमिंग स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8 सीरीज के चिपसेट से लैस होगा, जिसके Dimensity 8400 SoC होने की संभावना है। इस चिपसेट के 23 दिसंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है।

 डिवाइस की कीमत 1,500 युआन (करीब 17,500 रुपये) और 2,000 युआन (लगभग 23,300 रुपये) के बीच होने की संभावना है। पहले स्मार्टफोन के दिसंबर में लॉन्च होने की बात कही जा रही थी, लेकिन हाल ही में एक शाओमी कार्यकारी ने इशारा दिया था कि लॉन्च को आगे के लिए टाल दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »