Redmi का Turbo 4 इस सप्ताह होगा लॉन्च, डुअल कैमरा यूनिट, Dimensity 8400 Ultra Chipset

इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन ( OIS) सपोर्ट के साथ 1/1.5 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024 16:38 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन फ्रॉस्टेड सॉफ्ट फॉग ग्लास बैक कवर के साथ दिख रहा है
  • Turbo 4 में 16 GB तक RAM दिया जाएगा
  • यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलेगा

इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 1/1.5 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Turbo 4 जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Turbo 3 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर  MediaTek का Dimensity 8400-Ultra दिया जाएगा। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। 

Redmi के चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Turbo 4 को 2 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके डिजाइन का भी खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन फ्रॉस्टेड सॉफ्ट फॉग ग्लास बैक कवर के साथ दिख रहा है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ एक LED फ्लैश भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन ( OIS) सपोर्ट के साथ 1/1.5 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। Turbo 4 में 16 GB तक RAM दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलेगा। 
Advertisement

हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने Weibo पर एक पोस्ट में बताया था इस  स्मार्टफोन में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इनकी रियर कैमरा यूनिट Redmi के पिछले स्मार्टफोन्स के समान होने की संभावना है। 

कंपनी के Turbo 3 में 1.5K OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 और 16 GB तक के LPPDDR5x RAM के साथ 1 TB तक UFS 4.0 स्टोरेज है। Redmi के Turbo 3 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Turbo 3 के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 2,299 (लगभग 26,450 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 2,499 (लगभग 28,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 2,799 (लगभग 32,000 रुपये) का है। Redmi ने अक्टूबर में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में Redmi A4 5G को पेश किया था। इसे Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट वाले पहले एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लाया जा रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.