Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 7 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Redmi Note 7 Pro की तुलना Redmi Note 8 Pro से की है।

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 7 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi Note 8 Pro vs Redmi Note 7 Pro

ख़ास बातें
  • दो महीने में भारत लाया जाएगा Redmi Note 8 Pro
  • Redmi Note 8 Pro है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • रेडमी नो 8 प्रो में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं
विज्ञापन
शाओमी ने अपना पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। हम बात कर रहे हैं Redmi Note 8 Pro की। यह कंपनी के बेहद ही लोकप्रिय रेडमी नोट 7 प्रो का अपग्रेड है जो कंपनी का 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन है। रेडमी नोट 7 प्रो में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने के बाद से ही Xiaomi पर इसके अपग्रेड में कोई अनोखा फीचर देने का दबाव था। इसलिए कंपनी ने 64 मेगापिक्सल कैमरा देकर एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। रेडमी नोट 7 प्रो की तुलना में अपग्रेड सिर्फ कैमरा रिजॉल्यूशन तक सीमित नहीं है। और भी हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को अपग्रेड किया गया है।

चार रियर कैमरे के अलावा रेडमी नोट 8 प्रो हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ आता है। हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Redmi Note 7 Pro की  तुलना Redmi Note 8 Pro से की है।
 

Redmi Note 8 Pro VS Redmi Note 7 Pro: Price

रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होगा। यह कीमत 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। हैंडसेट के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल क्रमशः 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) में बिकेंगे। रेडमी नोट 8 प्रो को पर्ल व्हाइट, आइस इमराल्ड और इलेक्ट्रिक लाइट ग्रे रंग में लाया जाएगा।

रेडमी नोट 7 प्रो (रिव्यू) के तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाता है। रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न की कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन इसकी कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी गई है। अब यह 14,999 रुपये में मिलता है।


Redmi Note 8 Pro VS Redmi Note 7 Pro: Specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है।

रेडमी नोट 8 की तरह रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। प्रो वेरिएंट कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।

रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी नोट 7 प्रो 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

 

रेडमी नोट 8 प्रो बनाम रेडमी नोट 7 प्रो

  रेडमी नोट 8 प्रो रेडमी नोट 7 प्रो
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.536.30
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो19.5:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)-409
हार्डवेयर
प्रोसेसरऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलमीडियाटेक हीलियो जी90टीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
रैम6 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)512-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटहां-
कैमरा
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल (f/1.79, 1.6-micron) + 5-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकसहांहां
रियर फ्लैशहांएलईडी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल (f/2.0)13-मेगापिक्सल
पॉप-अप कैमरानहीं-
फ्रंट ऑटोफोकसनहीं-
फ्रंट फ्लैशनहीं-
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड
स्किनMIUI 10MIUI 10
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्टहांहां
यूएसबी ओटीजीहांहां
यूएसबी टाइप सीहांहां
सिम की संख्या22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जीहांहां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहां
जायरोस्कोपहांहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 Pro
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »