फोन में छिपे हुए Apps और Files कैसे खोजें? जानें सभी तरीके

फोन में इंस्टॉल App या जरूरी File दिखाई नहीं दे रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। Android में Hidden Apps और Files खोजने के कई आसान तरीके हैं।

फोन में छिपे हुए Apps और Files कैसे खोजें? जानें सभी तरीके

Photo Credit: AI Generated

Android फोन में छिपी Apps और Files को Settings और File Manager से आसानी से खोज सकते हैं

ख़ास बातें
  • Android फोन में Hidden Apps को Settings से आसानी से खोजें
  • File Manager से छिपी Files और अलग-अलग Folders चेक करें
  • Play Store और Play Protect से अनजान Apps की जांच करें
विज्ञापन

कई बार फोन में कोई App इंस्टॉल होने के बावजूद वह Home Screen या App Drawer में दिखाई नहीं देता। इसी तरह File Manager में कुछ फाइलें भी सामान्य तौर पर नजर नहीं आती हैं। ऐसे में जरूरी नहीं कि वह फाइल या App फोन से डिलीट हो गया हो। Android फोन में Apps और Files को छिपाने के लिए अलग-अलग फीचर्स दिए जाते हैं, जबकि कुछ फाइलें सिस्टम की वजह से भी दिखाई नहीं देतीं। अगर आपके फोन में भी कोई App या File दिखाई नहीं दे रही है, तो उसे खोजने के कई आसान तरीके हैं। इसके लिए आपको कोई अलग से थर्ड पार्टी App डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है।

Settings से देखें फोन में कौन-कौन से Apps हैं

अगर कोई App Home Screen या App Drawer में दिखाई नहीं दे रहा है, तो सबसे पहले फोन की Settings खोलें। यहां Apps या App Management वाले ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद फोन में इंस्टॉल किए गए ऐप्स की पूरी लिस्ट दिखाई देगी। यहां आप ऐप का नाम सर्च करके देख सकते हैं कि वह फोन में मौजूद है या नहीं। अगर ऐप लिस्ट में दिखाई दे रहा है लेकिन Home Screen पर नहीं है, तो संभव है कि उसे छिपाया किया गया हो या उसका आइकन ऐप ड्राअर से हटाया गया हो।

Samsung फोन में Hidden Apps ऐसे खोजें

Samsung फोन में Apps छिपाने के लिए अलग ऑप्शन मिलता है। इसके लिए होम स्क्रीन पर खाली जगह को दबाकर रखें और Settings में जाएं। यहां Hide Apps on Home and Apps screens जैसा ऑप्शन दिखाई दे सकता है। इसमें छिपाए गए ऐप्स की लिस्ट देखी जा सकती है। जिस ऐप को दोबारा दिखाना है, उसे Hidden Apps की लिस्ट से हटाकर अप्लाई कर दें। इसके बाद वह ऐप सामान्य ऐप स्क्रीन में दिखाई देने लगेगा।

Xiaomi, Redmi और POCO में ऐसे खोजें

Xiaomi, Redmi और POCO फोन में भी Hidden Apps का ऑप्शन मिलता है। इसके लिए Security ऐप या फोन की Settings में जाकर Hidden Apps से जुड़ा ऑप्शन चेक किया जा सकता है। अगर कोई ऐप यहां छिपा हुआ है, तो उसे Unhide करके दोबारा सामान्य ऐप लिस्ट में लाया जा सकता है। फोन के HyperOS या MIUI वर्जन के हिसाब से इस सेटिंग का नाम और जगह थोड़ी अलग हो सकती है।

OnePlus और दूसरे फोन में Hidden Apps चेक करें

OnePlus फोन में कुछ मॉडल्स पर ऐप्स को Hidden Space में रखने का ऑप्शन मिलता है। इसे ऐप ड्राअर से एक्सेस किया जा सकता है। वहीं दूसरे Android फोन में Hidden Apps का ऑप्शन Privacy या Home Screen Settings के अंदर मिल सकता है। अगर Settings में ऐप्स की पूरी लिस्ट मौजूद है लेकिन कोई ऐप सामान्य स्क्रीन पर नहीं दिख रहा है, तो होम स्क्रीन और प्राइवेसी सेटिंग्स में Hide Apps वाला ऑप्शन जरूर चेक करें।

फोन में छिपी फाइल्स कैसे खोजें

अगर कोई फोटो, वीडियो या दूसरी फाइल File Manager में दिखाई नहीं दे रही है, तो सबसे पहले File Manager खोलें। यहां Show Hidden Files या Hidden Files का ऑप्शन देखें। इसे ऑन करने के बाद सामान्य तौर पर छिपी हुई फाइल्स दिखाई देने लगती हैं।

कुछ Android फोन में ऐसी फाइल्स के नाम के आगे डॉट (.) लगा होता है। इन्हें सामान्य तौर पर हिडन फाइल्स माना जाता है। हालांकि, सिस्टम से जुड़ी किसी फाइल को बिना जानकारी के डिलीट नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे फोन के कुछ फीचर्स प्रभावित हो सकते हैं।

File Manager में अलग-अलग फोल्डर भी चेक करें

कई बार फाइल इसलिए नहीं मिलती क्योंकि वह किसी दूसरे फोल्डर में सेव होती है। File Manager में Downloads, Documents, Pictures, Movies और DCIM जैसे फोल्डर चेक करें। अगर WhatsApp या किसी दूसरे ऐप से फाइल डाउनलोड की गई है, तो उस ऐप के अलग फोल्डर में भी वह मिल सकती है। File Manager में सर्च का इस्तेमाल करके फाइल का नाम या उसका फॉर्मेट, जैसे JPG, MP4 या PDF, डालकर भी उसे खोजा जा सकता है।

Play Store से भी चेक कर सकते हैं इंस्टॉल किए गए ऐप्स

अगर आपको शक है कि फोन में कोई ऐप इंस्टॉल है लेकिन दिखाई नहीं दे रहा, तो Google Play Store खोलकर भी चेक कर सकते हैं। प्रोफाइल आइकन पर टैप करके ऐप्स और डिवाइस मैनेजमेंट से जुड़े ऑप्शन में जाकर इंस्टॉल किए गए ऐप्स की जानकारी देखी जा सकती है। अगर कोई अनजान ऐप दिखाई देता है, तो उसे खोलकर उसकी जानकारी और परमीशन्स जरूर चेक करें। जिस ऐप की जरूरत नहीं है, उसे Uninstall किया जा सकता है। फोन की सुरक्षा के लिए Google Play Protect से भी स्कैन करना सही रहेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »