Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें

Smartphone इस्तेमाल करते समय गर्म हो रहा है तो कुछ Settings और आदतों में बदलाव करके समस्या कम की जा सकती है। जानें कौन-सी Settings चेक करनी चाहिए।

Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें

Photo Credit: AI Generated

फोन बार-बार गर्म हो रहा है तो ये Settings बदलकर देखें

ख़ास बातें
  • बैटरी यूसेज चेक करके ज्यादा पावर लेने वाले Apps पहचानें
  • ब्राइटनेस, बैकग्राउंड ऐप्स, 5G और लोकेशन को जरूरत अनुसार बदलें
  • गर्म फोन को चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करने से बचें
विज्ञापन

अगर आपका स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है, तो इसे सिर्फ गर्मी या मौसम की वजह मानकर नजरअंदाज करना सही नहीं है। कई बार लगातार गेमिंग, कैमरा इस्तेमाल, 5G या कमजोर नेटवर्क, हाई स्क्रीन ब्राइटनेस, बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स और चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करने की वजह से भी तापमान बढ़ सकता है। Apple और Google दोनों ही बैटरी और थर्मल परफॉर्मेंस बेहतर रखने के लिए कुछ Settings और इस्तेमाल की आदतों में बदलाव की सलाह देते हैं।

अगर आपका फोन भी थोड़ी देर इस्तेमाल करने के बाद गर्म होने लगता है, तो कुछ Settings चेक करके देख सकते हैं। हालांकि हर फोन में Settings के नाम और रास्ते अलग हो सकते हैं।

सबसे पहले पता करें कौन-सा App फोन गर्म कर रहा है

फोन गर्म होने की सबसे आम वजहों में से एक कोई ऐसा ऐप हो सकता है जो बैकग्राउंड में लगातार प्रोसेसर, इंटरनेट या लोकेशन का इस्तेमाल कर रहा हो। Android में Settings > Battery > Battery usage पर जाकर देखा जा सकता है कि कौन-से ऐप्स सबसे ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर कोई ऐसा ऐप बहुत ज्यादा बैटरी खा रहा है जिसे आपने ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया, तो उसकी Background Activity को चेक करना चाहिए। Google भी ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करने वाले ऐप्स को Restrict करने की सलाह देता है।

iPhone में Settings > Battery खोलकर App और System Activity Usage देख सकते हैं। यहां आपको पता चल सकता है कि कौन-सा ऐप बैटरी की ज्यादा खपत कर रहा है और क्या उसकी Background Activity ज्यादा है।

बैकग्राउंड Apps को कंट्रोल करें

कई ऐप्स स्क्रीन बंद होने के बाद भी बैकग्राउंड में नए डेटा की जांच करते रहते हैं। इससे बैटरी की खपत बढ़ सकती है और लंबे समय तक फोन पर अतिरिक्त लोड पड़ सकता है।

iPhone में Settings > General > Background App Refresh पर जाकर इसे बंद किया जा सकता है या सिर्फ Wi-Fi तक सीमित किया जा सकता है। Apple के मुताबिक Background App Refresh बंद करने से कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में नए कंटेंट की जांच नहीं कर पाएंगे।

Android फोन में इसका ऑप्शन निर्माता के हिसाब से अलग हो सकता है। Battery Settings में जाकर ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करने वाले ऐप्स को Restrict करने का ऑप्शन देखा जा सकता है।

स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करके देखें

अगर आपके फोन की ब्राइटनेस हमेशा बहुत ज्यादा रहती है, तो इससे बैटरी की खपत बढ़ सकती है। लंबे समय तक हाई ब्राइटनेस पर वीडियो देखने या गेम खेलने से फोन पर एक्स्ट्रा लोड भी पड़ सकता है। इसलिए Auto Brightness को ऑन रखना या ब्राइटनेस को जरूरत के हिसाब से कम रखना बेहतर है। Apple भी हाई ब्राइटनेस को बैटरी खपत बढ़ाने वाली वजहों में शामिल करता है और Auto-Brightness इस्तेमाल करने की सलाह देता है।

5G की जगह 5G Auto इस्तेमाल करें

अगर आपके फोन में 5G है और आप ऐसे इलाके में हैं जहां 5G सिग्नल कमजोर है, तो फोन लगातार बेहतर नेटवर्क खोज सकता है। इससे बैटरी पर असर पड़ सकता है और फोन गर्म भी हो सकता है। iPhone में Settings > Mobile Service > Mobile Data Options > Voice & Data > 5G Auto का ऑप्शन मिलता है। Apple के मुताबिक 5G Auto जरूरत के हिसाब से LTE पर स्विच कर सकता है, जिससे बैटरी बचाने में मदद मिलती है।

Android में नेटवर्क सेटिंग का रास्ता मॉडल के अनुसार अलग होता है। अगर आपके इलाके में 5G सिग्नल लगातार कमजोर है, तो एक बार 4G/LTE पर इस्तेमाल करके भी देख सकते हैं।

जरूरत न हो तो Location और Hotspot बंद रखें

GPS और Location का लगातार इस्तेमाल करने वाले ऐप्स फोन की बैटरी पर ज्यादा असर डाल सकते हैं। इसी तरह Mobile Hotspot चालू रहने पर भी फोन लगातार नेटवर्क शेयर करता रहता है। अगर Hotspot, Bluetooth या Location की जरूरत नहीं है तो इन्हें बंद रखना बेहतर है। Google भी अनावश्यक Tethering, GPS और दूसरे हाई-ड्रेन फीचर्स को बंद रखने की सलाह देता है।

Battery Saver या Low Power Mode ON करें

अगर फोन पहले से गर्म है और आप चाहते हैं कि वह कम पावर इस्तेमाल करे, तो Battery Saver या Low Power Mode चालू कर सकते हैं। Android में आमतौर पर Settings > Battery > Battery Saver से इसे ऑन किया जा सकता है। Google के मुताबिक बैटरी सेवर बैकग्राउंड एक्टिविटी को लिमिट करता है और कुछ विजुअल इफेक्ट्स और फीचर्स को कम कर सकता है।

iPhone में Settings > Battery > Power Mode > Low Power Mode से इसे ऑन किया जा सकता है। यह बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश, मेल फैच और कुछ विजुअल इफेक्ट्स जैसी चीजों को कम या बंद करता है।

फोन गर्म है तो चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल न करें

अगर फोन पहले से गर्म है, तो उसे चार्जिंग पर लगाकर गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या लंबे समय तक कैमरा इस्तेमाल करना सही नहीं है। चार्जिंग और प्रोसेसर-इंटेंसिव काम एक साथ होने पर तापमान और बढ़ सकता है। अगर iPhone बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है, तो उसमें Charging On Hold भी दिखाई दे सकता है। Apple के मुताबिक तापमान सामान्य होने तक चार्जिंग रोक दी जाती है। ऐसी स्थिति में फोन को ठंडी जगह पर रखकर सीधे धूप से दूर करना चाहिए।

धूप में फोन इस्तेमाल करने से बचें

खासकर भारत जैसे गर्म मौसम में यह बात काफी महत्वपूर्ण है। फोन को कार के अंदर, सीधे धूप में या बहुत गर्म जगह पर रखने से उसका तापमान तेजी से बढ़ सकता है। Apple के मुताबिक iPhone और iPad को सामान्य तौर पर 0°C से 35°C के आसपास के वातावरण में इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। बहुत ज्यादा गर्म वातावरण में इस्तेमाल करने से बैटरी की लाइफ भी प्रभावित हो सकती है।

गेमिंग और कैमरा इस्तेमाल के बाद गर्म होना हमेशा खराबी नहीं

अगर फोन पर लंबे समय तक हाई-ग्राफिक्स गेम चलाया है, 4K वीडियो रिकॉर्ड किया है, वीडियो एडिट किया है या लगातार GPS Navigation इस्तेमाल किया है, तो फोन का गर्म होना कुछ हद तक सामान्य हो सकता है। ऐसी स्थिति में कुछ समय के लिए इस्तेमाल रोकने और फोन को सामान्य तापमान पर आने देने से समस्या कम हो सकती है।

अपडेट के बाद फोन गर्म हो रहा है तो थोड़ा इंतजार करें

कभी-कभी बड़े Software Update के बाद भी फोन कुछ समय के लिए गर्म हो सकता है। अपडेट पूरा होने के बाद बैकग्राउंड में कुछ प्रोसेसिंग और सेटअप टास्क चलते रह सकते हैं। ऐसे में कुछ देर के लिए फोन को लॉक करके छोड़ दें।

फिर भी फोन लगातार गर्म हो तो क्या करें?

अगर फोन बिना ज्यादा इस्तेमाल के भी लगातार गर्म रहता है, बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती है, अचानक बंद होता है या टेंप्रेचर वार्निंग दिखाता है, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें। कई बार समस्या बैटरी या मैन्युफैक्चरिंग फॉल्ट की भी होती है। ऐसे समय में डिवाइस को अधिकृत सर्विस सेंटर पर चेक कराना ही समझदारी होती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Android, iPhone, Battery, How To
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »