Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग

चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जुलाई 2026 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 17 सीरीज में दो मॉडल शामिल हैं
  • इस सीरीज के बेस मॉडल को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 4 दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर बेंचमार्क टेस्ट में 950 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,324 प्वाइंट्स मिले हैं

Photo Credit: Redmi

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को हाल ही में लॉन्च किया गया था। Redmi Note 17 सीरीज में दो मॉडल शामिल हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए इसके वेरिएंट के समान हो सकते हैं। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Redmi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Xiaomi 26021RN18I के साथ लिस्टिंग हुई है। यह भारत में लॉन्च होने वाला Redmi Note 17 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट 1.96 GHz की ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी के साथ हो सकता है। इसमें 1.96 GHz पर क्लॉक्ड छह कोर्स और 2.30 GHz पर ऑपरेट करने वाले दो कोर्स हैं। यह Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM है। 

Advertisement

Geekbench पर सिंगल-कोर बेंचमार्क टेस्ट में इस स्मार्टफोन को 950 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,324 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। देश में Redmi Note 17 को छह अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। पिछले सप्ताह चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है। 

Redmi Note 17 के रियर मेंf/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1,080p/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। Redmi Note 17 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Redmi Note 17 Pro को भी पेश किया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.