Redmi Note 15 5G में होगा Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, 6 जनवरी को लॉन्च

Redmi का दावा है कि इस स्मार्टफोन में GPU का परफॉर्मेंस 10 प्रतिशत अधिक होगा और इसके साथ CPU का 30 प्रतिशत अधिक परफॉर्मेंस मिलेगा

Redmi Note 15 5G में होगा Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, 6 जनवरी को लॉन्च

कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में GPU का परफॉर्मेंस 10 प्रतिशत अधिक होगा

ख़ास बातें
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • Redmi Note 15 5G में 5,520 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Redmi Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro+ 5G के साथ लॉन्च किया गया था। भारत में कंपनी ने Redmi Note 15 5G के 108 MasterPixel Edition एडिशन और इस सीरीज के बेस मॉडल के लॉन्च का भी टीजर दिया है।      

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Redmi Note 15 5G के लिए माइक्रोसाइट से इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 होने की जानकारी मिली है। Redmi का दावा है कि इस स्मार्टफोन में GPU का परफॉर्मेंस 10 प्रतिशत अधिक होगा और इसके साथ CPU का 30 प्रतिशत अधिक परफॉर्मेंस मिलेगा। Redmi Note 15 5G में 5,520 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। भारत में इस स्मार्टफोन को 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन के दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। 

हाल ही में पोलैंड में पेश किए गए Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच में क्वाड-कर्व्ड ऐज AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया गयाहै। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 08 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें Dolby Atmos के साथ डुअल स्पीकर दिए गए हैं। 

भारत में हाल ही में Redmi 15C 5G की बिक्री शुरू की गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड  HyperOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले है।  Redmi 15C 5G में 6,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन को Moonlight Blue, Dusk Purple और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »