Redmi Note 14 सीरीज की कीमत भारत में हुई लीक, 21999 रुपये में मिलेगा फोन!

Xiaomi जल्द ही भारत में अपनी Redmi Note 14 सीरीज को पेश करने की तैयारी कर रहा है।

Redmi Note 14 सीरीज की कीमत भारत में हुई लीक, 21999 रुपये में मिलेगा फोन!

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 14 Pro+ में 6.67 इंच की 1.5K डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।
  • Redmi Note 14 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है।
  • Redmi Note 14 Pro+ के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही भारत में अपनी Redmi Note 14 सीरीज को पेश करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले भारतीय बाजार में Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Note 14 Pro+ की कीमत लीक हो गई है। रेडमी के आगामी फोन में 12GB RAM के साथ 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। यहां हम आपको Redmi Note 14 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Note 14, Note 14 Pro Price in India


चीनी टेक दिग्गज 9 दिसंबर 2024 को भारत में Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि इन मिड रेंज स्मार्टफोन को पहली बार सितंबर में चीन में पेश किया गया था। भारत में पेश होने से कुछ ही दिन पहले टिपस्टर अभिषेक यादव ने एक्स पर भारत में Redmi Note 14 लाइनअप के लिए भारतीय एमआरपी शेयर की है। Xiaomi जाहिर तौर पर भारत में Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ तीनों मॉडल लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। ट्वीट को देखकर पता चला है कि Redmi Note 14 सीरीज भारत में कई स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आएगा।

Redmi Note 14 Price

Redmi Note 14 के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

Redmi Note 14 Pro Price

Redmi Note 14 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है।

Redmi Note 14 Pro+ Price

Redmi Note 14 Pro+ के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये,8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।

टिपस्टर ने कहा कि ये एमआरपी विशेष क्षेत्र के लिए हैं, जो अधिकतम खुदरा मूल्य है। इसका मतलब है कि भारत में इन स्मार्टफोन्स की असली कीमत एमआरपी से ज्यादा किफायती होगी। कीमत के अलावा अभिषेक यादव ने यह भी दावा किया कि चीन में लॉन्च हुई Redmi Note 14 सीरीज के मुकाबले में इन मॉडल में थोड़े बदलाव होंगे। चीनी में ये लाइनअप IP69 रेटिंग के साथ आई, लेकिन भारतीय वेरिएंट IP68 रेटिंग के साथ आएंगे। ये आगामी मॉडल 20 AI पावर्ड फीचर्स से भी लैस होंगे।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid design
  • Excellent Display
  • Decent Cameras
  • Capable performance
  • Battery monster
  • कमियां
  • Slippery back panel
  • The 3+4 software update cycle seems on the lower side
  • Some AI features are a hit and a miss
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  7. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  8. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  9. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  10. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »