Redmi Note 12 5G की अचानक गिरी कीमत, 2 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदने का मौका

Redmi Note 12 5G में 48 मेगापिक्‍सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 12 5G की अचानक गिरी कीमत, 2 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदने का मौका

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 12 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 12 5G में 6.67 इंच का फुलएचडी प्‍लस AMOLED डिस्‍प्‍ले है।
  • Redmi Note 12 5G में 48 मेगापिक्‍सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Redmi Note 12 5G में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Redmi Note 12 5G भारतीय बाजार में मिड रेंज सेगमेंट में सबसे ज्यादा किफायती मॉडल है। यह फोन भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया था। रेडमी के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 48 मेगापिक्सल कैमरा और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आइए रेडमी के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं। अगर आप 5जी फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Redmi Note 12 5G आपके लिए सही ऑप्शन साबित हो सकता है। फिलहाल ई-कॉमर्स साइट Amazon पर यह फोन 2,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। आइए रेडमी नोट 12 5जी पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Redmi Note 12 5G पर मिल रहा डिस्काउंट


Amazon 5G रेवोल्यूशन सेल के दौरान Redmi Note 12 5G भारत में 2 हजार रुपये के डिस्काउंट में उपलब्ध है। आमतौर पर इस फोन की रिटेल कीमत 16,999 रुपये होती है, लेकिन आप इसे 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस डिस्काउंट का इस्तेमाल करने के लिए आपको एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भुगतान करना होगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इसी प्रकार डिस्काउंट मिल रहा है। यहां पर 2 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट और 2 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।


Redmi Note 12 5G के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 


Redmi Note 12 5G में 6.67 इंच की फुलएचडी प्‍लस AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Redmi Note 12 5G में 48 मेगापिक्‍सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रेडमी का यह फोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। प्रोसेसर के लिए यह फोन Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 33वॉट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • कमियां
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »