• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 12 Series Launched : 200MP कैमरा वाले रेडमी स्‍मार्टफोन्‍स का ग्‍लोबल लॉन्‍च, Redmi Watch 3 भी आई, जानें कीमत

Redmi Note 12 Series Launched : 200MP कैमरा वाले रेडमी स्‍मार्टफोन्‍स का ग्‍लोबल लॉन्‍च, Redmi Watch 3 भी आई, जानें कीमत

कंपनी ने 4 स्‍मार्टफोन पेश किए हैं। ये हैं- रेडमी नोट 12 प्रो प्‍लस 5जी, रेडमी नोट 12 प्रो 5जी, रेडमी नोट 12 5जी और रेडमी नोट 12।

Redmi Note 12 Series Launched : 200MP कैमरा वाले रेडमी स्‍मार्टफोन्‍स का ग्‍लोबल लॉन्‍च, Redmi Watch 3 भी आई, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

ये स्‍मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 120W तक फास्‍ट वायर्ड चार्जिंग और 200MP रियर कैमरा जैसी खूबियों से लैस हैं।

ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 12 सीरीज का ग्‍लोबल लॉन्‍च हो गया है
  • भारत में ये स्‍मार्टफोन पहले ही लॉन्‍च हो चुके हैं
  • रेडमी वॉच 3 को भी ग्‍लोबल मार्केट्स में किया गया पेश
विज्ञापन
चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने उसकी Redmi Note 12 स्‍मार्टफोन सीरीज को ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्‍च कर दिया है। भारत में ये सीरीज पहले ही लॉन्‍च की जा चुकी है। कंपनी ने 4 स्‍मार्टफोन पेश किए हैं। ये हैं- रेडमी नोट 12 प्रो प्‍लस 5जी (Redmi Note 12 Pro+ 5G), रेडमी नोट 12 प्रो 5जी (Redmi Note 12 Pro 5G), रेडमी नोट 12 5जी (Redmi Note 12 5G) और रेडमी नोट 12 (Redmi Note 12)। ये स्‍मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 120W तक फास्‍ट वायर्ड चार्जिंग और 200MP रियर कैमरा जैसी खूबियों से लैस हैं। कंपनी ने Redmi Watch 3 को भी पेश किया है। आइए विस्‍तार से इन गैजेट्स के बारे में जानते हैं। 
 

Redmi Note 12 सीरीज के प्राइस 

जैसाकि नाम से ही पता चलता है रेडमी नोट 12 सीरीज का सबसे प्रीमियम स्‍मार्टफोन है Redmi Note 12 Pro+ 5G। इसकी शुरुआती कीमत 499 यूरो ( लगभग 44,451 रुपये) है। फोन को 8जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। इसके बाद आने वाले Redmi Note 12 Pro 5G की शुरुआत 399 यूरो (लगभग 35,542 रुपये) से होती है। फोन को 6 जीबी और 8 जीबी रैम व 128 जीबी से 256 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। Redmi Note 12 5G के शुरुआती दाम 299 यूरो ( लगभग 26,628 रुपये) हैं। इसे 4, 6, 8जीबी रैम और 256जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन तक लाया गया है। Redmi Note 12 की शुरुआती कीमत 199 यूरो ( लगभग 17,720 रुपये) है। इसे भी 4, 6 और 8 जीबी रैम व 128 जीबी तक स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है।  

Redmi Watch 3 199 यूरो ( लगभग 17,720 रुपये) से बिक्री के लिए उपलब्‍ध है। 
 

Redmi Note 12 Pro+ 5G और Redmi Note 12 Pro 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

रेडमी Note 12 Pro 5G और Note 12 Pro+ 5G दोनों में एक जैसा डिस्‍प्‍ले है। ये स्‍मार्टफोन 6.67 इंच के फुल एचडी प्‍लस फ्लो एमोलेड डिस्‍प्‍ले से लैस हैं। डिस्‍प्‍ले में 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट, DCI-P3 कलर गैमट और डॉल्बी विजन मिलता है। दोनों फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर लगाया गया है। 5000mAh की बैटरी दी गई है। प्रो मॉडल में 67W का चार्जिंग सपोर्ट है जबकि प्रो+ मॉडल में 120W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। दोनों स्‍मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Redmi Note 12 Pro 5G में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है, जबकि Note 12 Pro+ 5G में 200 मेगापिक्‍सल का कैमरा मिलता है। साथ में 8 एमपी के अल्‍ट्रावाइड और 2 एमपी के मैक्रो सेंसर दिए गए हैं। सेल्‍फी कैमरा 16 एमपी का है।  
 

Redmi Note 12 5G और Redmi Note 12 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Redmi Note 12 5G और Redmi Note 12 एक जैसी खूबियों के साथ आते हैं। दोनों स्‍मार्टफोन में 6.67 इंच का फुलएचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। ये फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं। Redmi Note 12 5G में 48 मेगापिक्‍सल का मेन सेंसर है, जबकि Redmi Note 12 में 50 एमपी का वाइड कैमरा दिया गया है। दोनों स्‍मार्टफोन में 13 एमपी का सेल्‍फी कैमरा है। Redmi Note 12 5G में स्‍नैपड्रैगन 4जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Redmi Note 12 में  स्‍नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर है। 5000एमएएच बैटरी वाले ये स्‍मार्टफोन 33वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। 
 

Redmi Watch 3 की खूबियां 

1.75 इंच के एमोलेड डिस्‍प्‍ले वाली रेडमी वॉच 3 को लेकर दावा है कि यह तेज रोशनी में खूब चमकती है यानी डिस्‍प्‍ले में सब साफ नजर आएगा। दो स्‍पेशल एडिशन स्‍ट्रैप्‍स के साथ आती है। 200 वॉच फेस इस वॉच में मिलते हैं। जीपीएस भी इसमें फ‍िट है। वॉटरप्रूफ होने की रेटिंग इस वॉच को मिली है। 121 स्‍पोर्ट्स मोड वॉच में दिए गए हैं साथ में ब्‍लड ऑक्‍सीजन, हार्ट रेट, स्‍लीप आदि‍ को ट्रैक करती है। दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ 12 दिन है। ब्‍लूटूथ फोन कॉल के लिए रेडमी वॉच 3 में एचडी स्‍पीकर दिए गए हैं। नॉइस कैंसलिंग माइक्रोफोन भी है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent camera performance
  • Premium design, IP53 rating
  • Quality multimedia experience
  • Super-fast charging, good battery life
  • Feature-rich software with minimal bloatware
  • Capable overall performance
  • कमियां
  • Much more expensive than its predecessor
  • Does not ship with Android 13
  • Haptics could have been better
  • Ultra-wide camera performance needs improvement
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4980 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2000 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • कमियां
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  11. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले अर्ली बर्ड डील्स आईं सामने, अभी करें
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »