• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Redmi Note 11 Pro फोन, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स टीज़

120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Redmi Note 11 Pro फोन, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स टीज़

पुरानी लीक के अनुसार, रेडमी नोट 11 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,050 रुपये) होगी। वहीं, Redmi Note 11 Pro फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) होगी।

120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Redmi Note 11 Pro फोन, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स टीज़
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 के साथ लॉन्च होगी Redmi Watch 2
  • MediaTek Dimensity प्रोसेसर से लैस होगी रेडमी नोट 11 सीरीज़
  • सभी फोन में मिलेगी 5,000 एमएएच बैटरी
विज्ञापन
Redmi Note 11 स्मार्टफोन 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के साथ कंपनी Redmi Watch 2 को लॉन्च करेगी। रेडमी नोट 11 सीरीज़ पोस्टर के जरिए डिज़ाइन की जानकारी सामने आई है। रेडमी वॉच 2 की बात करें, तो कहा जा रहा है कि इस वॉच में अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में ज्यादा बड़ी डिस्प्ले मिलेंगी। लीक के जरिए यह भी संकेत मिले हैं कि रेडमी नोट 11 सीरीज़ में कई मॉडल्स शामिल होंगे, Redmi Note 11 Pro मॉडल की पुष्टि Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing द्वारा की गई है।

Lu Weibing ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो Redmi Watch 2 और Redmi Note 11 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की लिस्टिंग को रिपोस्ट किया। ठीक इसी तरह का रिपोस्ट Redmi Note 11 Pro+ के लिए भी किया गया था। इससे यह पुष्टि होती है कि इस हफ्ते लॉन्च होने वाली Redmi Note 11 सीरीज़ के तहत दो प्रो मॉडल्स पेश किए जाएंगे। एग्जिक्यूटिव ने कई टीज़र पोस्टर साझा किए हैं, जिसमें मल्टी-फंक्शन एनएफसी, ब्लूटूथ वी5.2 और वाई-फाई6 सपोर्ट की जानकारी मिलती है। सीरीज़ को लेकर यह भी कहा गया है कि यह X-axis linear moto और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा, Xiaomi के सीईओ Lei Jun ने भी एक नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें रेडमी नोट 11 सीरीज़ में 3.5mm ऑडियो जैक की जानकारी मिली है। एग्जिक्यूटिव द्वारा शेयर किए गए टीज़र पोस्टर में फोन का टॉप-पॉर्शन देखा जा सकता है। इसमें ऑडियो जैक, जेबीएल ट्यून स्पीकर ग्रील और माइक मौजूद होगा। पिछले टीज़र की तरह फोन मैट ग्रे फिनिश व ब्लैक कलर कैमरा मॉड्यूल में देखा जा सकता है।

पुरानी लीक के अनुसार, रेडमी नोट 11 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,050 रुपये) होगी। वहीं, Redmi Note 11 Pro फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) होगी। Redmi Note 11 Pro+ फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,713 रुपये) होगी। रेडमी नोट 11 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा, वहीं प्रो फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस होगा। प्रो प्लस की बात करें, तो यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। तीनों फोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 5,000 एमएएच बैटरी मिलेगी।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »