• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा व 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगी Redmi Note 11 सीरीज़! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

108MP कैमरा व 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगी Redmi Note 11 सीरीज़! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

Redmi Note 11 सीरीज़ चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च की जाने वाली है। इस सीरीज़ में Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन शामिल होंगे।

108MP कैमरा व 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगी Redmi Note 11 सीरीज़! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 सीरीज़ 28 अक्टूबर को होगी लॉन्च
  • इस सीरीज़ में शामिल होंगे तीन फोन
  • तीनों फोन में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी
विज्ञापन
Redmi Note 11 सीरीज़ चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च की जाने वाली है। इस सीरीज़ में Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन शामिल होंगे। लॉन्च से पहले सीरीज़ में शामिल सभी स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी टिप्सटर द्वारा लीक कर दी गई है। लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार, सभी स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले व 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होंगे। अंतर की बात करें, तो यह तीनों फोन अलग-अलग प्रोसेसर के साथ दस्तक देंगे।

टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक की है। लीक के मुताबिक, रेडमी नोट 11 फोन में फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही फोन में एक स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर मिलेगा।

कीमत की बात करें, तो रेडमी नोट 11 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,050 रुपये) होगी। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,300 रुपये) होगी। इसका एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट भी होगा, जिसकी कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) होगी। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट भी होगा, जिसकी कीमत CNY 1,799 (लगभग 21,041 रुपये) होगी।
 

Redmi Note 11 Pro specifications

लीक के अनुसार, रेडमी नोट 11 प्रो फोन में फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट भी 120Hz होगा। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2, कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा होगा। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही फोन में एक जेबीएल ट्यून डुअल स्पीकर, X-axis linear motor, एनएफसी और आईआर ब्लास्टर मिलेगा।

Redmi Note 11 Pro फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) होगी। वहीं, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 18,700 रुपये) होगी।
 

Redmi Note 11 Pro+ specifications

रेडमी नोट 11 प्रो प्लस को लेकर कहा गया है कि इसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन रेडमी नोट 11 प्रो की तरह होंगे। हालांकि, इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही इस फोन में 5,000 एमएएच के साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।  

Redmi Note 11 Pro+ फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,713 रुपये) होगी। वहीं, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 29,221 रुपये) होगी।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »