Redmi K70 Ultra में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है TCL C8 OLED पैनल

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का आगामी Dimensity 9300 Plus दिया जा सकता है

Redmi K70 Ultra में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है TCL C8 OLED पैनल

इसमें गेमिंग के बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए एक अलग ग्राफिक्स चिप दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के डिजाइन में कुछ बदलाव होने की संभावना है
  • इसमें MediaTek का आगामी Dimensity 9300 Plus चिपसेट दिया जा सकता है
  • Redmi K70 Ultra में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का K70 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें 1.5k रिजॉल्यूशन के साथ TCL C8 OLED पैनल दिया जा सकता है। इसके डिजाइन में भी कुछ बदलाव होने की संभावना है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का आगामी Dimensity 9300 Plus दिया जा सकता है। इसकी प्राइम क्लॉक स्पीड Dimensity 9300 की तुलना में अधिक हो सकती है। इसमें गेमिंग के बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए एक अलग ग्राफिक्स चिप दिया जा सकता है। Redmi K70 Ultra में 5,500 mAh की बैटरी होने की संभावना है। इसकी बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

Redmi K70 Ultra में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा एक अल्‍ट्रा वाइड लेंस और मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 24 GB तक RAM और 1 TB तक की स्‍टोरेज मिल सकती है। इसमें बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए एल्यूमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में Redmi ने Pad Pro को Redmi Turbo 3 के साथ लॉन्च किया था। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। इसकी 10,000 mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह तीन कलर्स और Harry Potter एडिशन में है। इसे चीन में लाया गया है। 

पिछले वर्ष कंपनी ने Redmi Pad को पेश किया था। हालांकि, Redmi ने Pad Pro को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है। Redmi Pad Pro के 6 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,499 (लगभग 17,300 रुपये), 8 GB + 128 GB का CNY 1,599 (लगभग 18,400 रुपये) और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का CNY 1,799 (लगभग 20,700 रुपये) का है। यह Smoke Green, Dark Grey और Shallow Blue Bay कलर्स में उपलब्ध होगा। इस टैबलेट के Harry Potter एडिशन का प्राइस CNY 2,299 (लगभग 26,500 रुपये) का है। यह 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। पिछले कुछ वर्षों में Redmi की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno का दो डिस्प्ले वाला फोन Pova 8 Pro 5G लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  3. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  6. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  7. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  9. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »