Redmi K30 Pro में होगा 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप, कीमत भी लीक

Redmi K30 Pro में 64-मेगापिक्सल सोनी IMX686 सेंसर होगा। सेंसर का आकार 1/1.7-इंच का होगा। रेडमी के30 प्रो स्टेबलाइजेशन के लिए डुअल OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 20 मार्च 2020 15:19 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 Pro 24 मार्च को लॉन्च होगा
  • फोन का डिस्प्ले पैनल 1200 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा
  • रेडमी नोट 9 प्रो का टेलीफोटो लेंस 3X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा

Redmi K30 Pro में 64 मेगापिक्सल सोनी IMX686 सेंसर होगा

Redmi K30 Pro चीन में 24 मार्च को लॉन्च होने वाला है और खबर है कि यह स्मार्टफोन बाजार में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। अब लेटेस्ट रिपोर्ट से ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं यह बात सच हो सकती है। आगामी फोन को हाल ही में चीन के एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर 3,299 चीनी युआन (लगभग 33,000 रुपये) कीमत के साथ देखा गया है। इसके अलावा शाओमी सब-ब्रांड ने फोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन जैसे 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, डुअल ओआईएस सपोर्ट और एचडीआर10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ डीसी डिमिंग और 1200 निट ब्राइटनेस का भी खुलासा किया है।

कीमत की बात करें तो कई यूज़र्स ने रेडमी के30 प्रो की कीमत का स्क्रीनशॉट लिस्टिंग को Suning पर साझा किया है और यह स्पष्ट रूप से फोन की कीमत 3,299 युआन (लगभग 33,000 रुपये) दिखाता है। हालांकि अब कीमत को हटा दिया गया है, लेकिन लिस्टिंग अभी भी लाइव है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह कीमत चीन में Realme X50 Pro 5G की कीमत से कम है। इस तरह रेडमी के30 प्रो कीमत के मामले में चीन में सबसे सस्ता स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट वाला स्मार्टफोन बन जाएगा। 
Advertisement
 

आधिकारिक टीज़र्स की बात करें तो एक टीज़र में Xiaomi ने यह भी खुलासा किया है कि Redmi K30 Pro में 64-मेगापिक्सल सोनी IMX686 सेंसर होगा। सेंसर का आकार 1/1.7-इंच का होगा और शार्प आउटपुट तस्वीरें देने के लिए यह कैमरा 4-इन-1 पिक्सल बाइनिंग प्रोसेस करेगा।

कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि रेडमी के30 प्रो स्टेबलाइजेशन के लिए डुअल OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसमें 64-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और टेलीफोटो लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा।
Advertisement
 

टीज़र में यह भी जानकारी दी गई है कि Redmi K30 Pro में शामिल टेलीफोटो लेंस 3X ऑप्टिकल ज़ूम आउटपुट सपोर्ट करेगा। एक अन्य टीज़र से पता चलता है कि ओआईएस और ईआईएस वीडियो कैप्चर करने के दौरान मिलकर काम करेंगे, ताकि वीडियो स्थिर बने।
Advertisement

डिस्प्ले की बात करें तो आधिकारिक रेडमी अकाउंट के द्वारा जानकारी मिली है कि फोन में सैमसंग द्वारा बनाया गया सुपर एमोलेड पैनल होगा। Redmi K30 Pro का यह डिस्प्ले पैनल 1200 निट्स, 5000000:1 कंट्रास्ट रेशियो और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करेगा। यह डिस्प्ले HDR10+ स्पोर्ट करेगा। इसके अलावा डिस्प्ले ब्लू लाइट एक्सपोज़र से सुरक्षा के लिए TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। साथ ही इसमें कंपनी द्वारा डेवलप DC Dimming के लिए सपोर्ट मौजूद होगा। पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल के इसमें कस्टोमाइज़ हो सकने वाली लाइटिंग का फीचर भी मौजूद होगा व्यवस्था है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.