Redmi K30 Pro होगा 24 मार्च को लॉन्चः कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Redmi K30 Pro को चीन में 24 मार्च को लॉन्च किया जाना है। कोरोना वायरेस के खतरे को देखते हुए Xiaomi कोई आधिकारिक इवेंट नहीं आयोजित करने वाली।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 मार्च 2020 11:01 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी के30 प्रो में VC लिक्विड कूलिंग के बारे में जानकारी मिली
  • Redmi K30 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद
  • Redmi K30 Pro होगा स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस

Redmi K30 Pro को भारत में लॉन्च करने की जानकारी नहीं

Redmi K30 Pro को 24 मार्च को लॉन्च किया जाना है। Redmi सीरीज़ का नया फोन मार्केट में Redmi K30 के पावरफुल वेरिएंट के तौर पर आएगा जिसे बीते साल दिसंबर महीने में मार्केट में उतारा गया था। पहले ही बताया जा चुका है कि रेडमी के30 प्रो हैंडसेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ उतारा जाएगा। इसके अतिरिक्त Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने अपने अगले फोन के डिज़ाइन और कैमरा हार्डवेयर का भी खुलासा पहले ही कर दिया था। आइए आपको रेडमी के30 प्रो की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिेकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Redmi K30 Pro launch details

रेडमी के30 प्रो को चीन में 24 मार्च को लॉन्च किया जाना है। कोरोना वायरेस के खतरे को देखते हुए Xiaomi कोई आधिकारिक इवेंट नहीं आयोजित करने वाली। इसकी जगह हैंडसेट को लाइव स्ट्रीम के ज़रिए पेश किया जाएगा। Redmi K30 Pro को कब तक ग्लोबल मार्केट में लाया जाएगा? इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
Advertisement
 

Redmi K30 Pro price (expected)

शाओमी ने अब तक रेडमी के30 प्रो के दाम को लेकर भी कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, चीनी ई-कॉमर्स साइट Suning की लिस्टिंग से पता चला कि कंपनी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन 3,299 चीनी युआन (करीब 35,200 रुपये) में आएगा। याद रहे कि Redmi K20 Pro को बीते साल चीनी मार्केट में 2,999 चीनी युआन (करीब 32,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लाया गया था। अभी तक कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध है, ऐसे में इस दावे पर पूरी तरह से विश्वास करना गलत होगा।
 

Redmi K30 Pro specifications, features (expected)

हाल ही में आए टीज़र्स से साफ हो गया है कि फोन में सैमसंग द्वारा बनाया गया सुपर एमोलेड पैनल होगा। Redmi K30 Pro का यह डिस्प्ले पैनल 1200 निट्स, 5000000:1 कंट्रास्ट रेशियो और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करेगा। यह डिस्प्ले HDR10+ स्पोर्ट करेगा। इसके अलावा डिस्प्ले ब्लू लाइट एक्सपोज़र से सुरक्षा के लिए TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। साथ ही इसमें कंपनी द्वारा डेवलप DC Dimming के लिए सपोर्ट मौजूद होगा।

Redmi K20 सीरीज़ की तरह Redmi K30 Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। याद रहे कि रेडमी के30 मॉडल को होल-पंच डिस्प्ले के साथ उतारा गया था। एक टीज़र में Xiaomi ने यह भी खुलासा किया है कि Redmi K30 Pro में 64-मेगापिक्सल सोनी IMX686 सेंसर होगा। सेंसर का आकार 1/1.7-इंच का होगा और शार्प आउटपुट तस्वीरें देने के लिए यह कैमरा 4-इन-1 पिक्सल बाइनिंग प्रोसेस करेगा। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि रेडमी के30 प्रो स्टेबलाइजेशन के लिए डुअल OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसमें 64-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और टेलीफोटो लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा।
Advertisement

पहले ही एक टीज़र से रेडमी के30 प्रो में VC लिक्विड कूलिंग के बारे में जानकारी मिली थी। दावा किया गया है कि हॉनर वी30 प्रो से तुलना की जाए, तो यह उससे तीन गुना बड़ा है। Redmi K30 Pro स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और LPRDD5 रैम के साथ आ सकता है। इस मैमोरी चिप का इस्तेमाल Xiaomi Mi 10 और Xiaomi Mi 10 Pro में हो चुका है। रेडमी के30 प्रो में यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी जाएगी।

Redmi K30 Pro के कई कलर वेरिएंट होंगे। कम से कम पांच वेरिएंट होना तय है। इसके अलावा स्मार्टफोन में कर्व्ड बैक ग्लास पैनल भी होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.