Redmi K30 Pro में होगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Redmi K30 Pro की पहली तस्वीर फोन को सफेद रंग में दिखाती है। इसके बैक में ग्लास फिनिश दिखाई देती है।

Redmi K30 Pro में होगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Xiaomi Redmi K30 Pro में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल होगा

ख़ास बातें
  • Redmi K30 Pro को 24 मार्च 2020 को लॉन्च किया जाएगा
  • फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और बेहतरीन वाइब्रेशन मोटर होने का दावा है
  • रेडमी के30 प्रो को नए स्मैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
Redmi K30 Pro अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है और अब लॉन्च से पहले फोन की नई टीज़र तस्वीरें दिखने को मिली है। एक तस्वीर में स्मार्टफोन को सफेद रंग में दिखे जा सकता है। वहीं, दूसरी तस्वीर पुष्टि करती है कि फोन में फ्रंट में एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा और फुल स्क्रीन डिस्प्ले होगा। इसके अलावा अन्य तस्वीरों को भी साझा किया गया है, जो रेडमी के30 प्रो की लीनियर वाइब्रेशन मोटर यूज़र्स को बेहतरीन फीडबैक और तेज रेसपॉन्स टाइम देती है। आगामी Redmi K30 Pro चीन में 24 मार्च को लॉन्च होने वाला है।

दोनों तस्वीरों को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट वीवो में आधिकारिक Redmi अकाउंट ने साझा किया है। पहली तस्वीर फोन को सफेद रंग में दिखाती है। इसके बैक में ग्लास फिनिश दिखाई देती है। इसके अलावा तस्वीर यह भी दिखाती है कि स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम और लाल रंग का पावर बटन होगा।

दूसरी तस्वीर यह पुष्टि करती है कि फोन में एक पॉप-अप कैमरा होगा। फ्रंट में यूज़र्स को ऑल-स्क्रीन अनुभव दिलाने के लिए कंपनी ने इस Redmi K30 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है। तस्वीर में फेंटेसी वेस्टवर्ड जर्नी 3डी गेम के करिदारों के चित्र भी हैं। ऐसा हो सकता है कि कंपनी रेडमी के30 प्रो के एक लिमिटेड एडिशन पर भी काम कर रही हो।

इन सबके अलावा कुछ अन्य तस्वीरें भी सामने आई है, जो इस बात की पुष्टि करती हैं कि Redmi K30 Pro गेम टर्बो 3.0 फीचर से लैस होगा और इसका डिस्प्ले TUV प्रमाणित होगा। स्मार्टफोन में वाइब्रेशन मोटर में भी सुधार करने का दावा है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »