Redmi K20 और Redmi K20 Pro ने हासिल किया अनोखा आंकड़ा

Redmi K30 के लॉन्च के वक्त Xiaomi एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मार्केट में 45 लाख से ज़्यादा Redmi K20 सीरीज़ के हैंडसेट उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

Redmi K20 और Redmi K20 Pro ने हासिल किया अनोखा आंकड़ा

Redmi K20 Pro है इस सीरीज का प्रीमियम फोन

ख़ास बातें
  • चीन में इस हफ्ते ही रेडमी के30 सीरीज़ को लॉन्च किया गया
  • Redmi K30 4G के साथ इसके 5जी वेरिएंट को लाया गया
  • Redmi K30 Pro को अगले साल लाए जाने की चर्चा है
विज्ञापन
Redmi K20 सीरीज शाओमी के लिए बेहद ही सफल साबित हुई है। बीजिंग में मंगलवार को Redmi K30 के लॉन्च इवेंट में Xiaomi ने बताया कि लॉन्च के बाद करीब 6 महीने में इस सीरीज़ के 45 लाख से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इस सीरीज़ के दो स्मार्टफोन हैं- Redmi K20 और Redmi K20 Pro। दोनों ही फोन एक जैसे डिज़ाइन के साथ आते हैं। इनमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल है और ग्रेडिएंट बैक फिनिश है। Redmi K20 सीरीज को चीनी मार्केट में मई महीने में लॉन्च किया गया था। जुलाई महीने में कंपनी ने इन रेडमी स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में उतारा।

रेडमी के30 के लॉन्च के वक्त Xiaomi के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मार्केट में 45 लाख से ज़्यादा रेडमी के20 सीरीज़ के हैंडसेट उपलब्ध कराए जा चुके हैं। यह आंकड़ा एक तरह से कंपनी की इस नई सीरीज की सफलता की सच्चाई को बयां करता है। रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो इस सीरीज के शुरुआती स्मार्टफोन हैं।

Xiaomi ने यह साफ नहीं किया है कि भारत में रेडमी के20 सीरीज के कितने हैंडसेट उपलब्ध कराए गए हैं। याद रहे कि रेडमी के20 को भारतीय मार्केट में 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया था। कीमत के कारण कंपनी को अपने प्रशंसकों से आलोचना का भी सामना करना पड़ा। लेकिन अब लगता है कि कंपनी भारत में भी सफलता हासिल कर पाई है।

हाल ही में Xiaomi ने इस सीरीज़ के दोनों ही फोन को सस्ते में भी बेचा है। शाओमी के दोनों फोन को MIUI 11 अपडेट मिल चुका है।

अब Xiaomi ने रेडमी के20 से आगे बढ़ते हुए नई सीरीज़ से पर्दा उठाया है। चीन में इस हफ्ते ही रेडमी के30 सीरीज़ को लॉन्च किया गया। मार्केट में Redmi K30 4G के साथ इसके 5जी वेरिएंट को लाया गया। दोनों ही फोन होल-पंच डिज़ाइन और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। दूसरी तरफ, Redmi K30 Pro को अगले साल लाए जाने की चर्चा है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K20, Redmi K20 Pro, Redmi K30, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro लॉन्च हुआ 2 डिस्प्ले के साथ, 6500mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  3. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  6. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  7. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  9. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »