Redmi K20 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और ओलेड डिस्प्ले

Redmi ब्रांड के फ्लैगशिप हैंडसेट में 6.39 इंच का ओलेड डिस्प्ले होगा, 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

Redmi K20 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और ओलेड डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • Redmi K20 में 4,000 एमएएच की बैटरी होने का दावा
  • 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा रेडमी के20
  • Redmi K20 को सबसे पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
Xiaomi ने हाल ही में पुष्टि की थी कि स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस Redmi फ्लैगशिप हैंडसेट को Redmi K20 के नाम से जाना जाएगा। अब रेडमी के20 के कथित स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। पता चला है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और यह बेहद ही पतले बेज़ल के साथ ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। बैटरी क्षमता के अलावा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में भी जानकारी मिली है। इस रिपोर्ट में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाले Redmi K20 के बेंचमार्क स्कोर का भी ज़िक्र है।

Redmi K20 की लेटेस्ट लीक के मुताबिक, Redmi ब्रांड के फ्लैगशिप हैंडसेट में 6.39 इंच का ओलेड डिस्प्ले होगा, 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ फोन में LPDDR4X रैम होगा। हालांकि, रैम क्षमता को लेकर खबर नहीं मिल पाई है। दावा किया गया है कि फोन UFS 2.1 स्टोरेज स्टेंडर्ड के साथ आ सकता है। लेकिन इनबिल्ट स्टोरेज को लेकर कुछ नहीं बताया गया है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Redmi K20 तीन कैमरों से लैस होगा। पिछले हिस्से पर एक एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्ल का तीसरा सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर पॉप-अप मॉड्यूल के साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

दावा है कि Redmi K20 में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाले Redmi K20 को Geekbench 4 टेस्ट में सिंगल कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 3,500 और 11,100 का स्कोर मिला।

Redmi K20 को सबसे पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इसे जल्द ही भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। Redmi K20 को रेड, ब्लू और कार्बन फाइबर रंग में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने का टीज़र पहले ही जारी हो चुका है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • कमियां
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K20, Redmi K20 Price, Redmi K20 Specifications, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  2. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  3. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  4. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  5. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  7. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  8. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  9. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
  10. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »